Ajab Gajab Video: सोशल मीडिया (Social Media) लोगों के लिए ऐसा जरिया बन चुका है, जहां हर दिन कई तरह के वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो तो देखते ही लोगों के बीच छा जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं, तो कुछ लोगों के दिल जीत लेते हैं। जबकि, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो चर्चा में है, जिसे देखकर लोगों को गुस्सा भी आ रहा है। हो सकता है इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी जरूर गुस्सा आ जाए।
दरअसल, काफी लोगों को चावल-दाल खाना अच्छा लगता है। खासकर, तड़के वाली दाल और चावल तो लोग चटकारे लेकर खाते हैं। लेकिन, दाल को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर आपका दिमाग चकरा जाएगा। क्योंकि, इस वीडियो में खाने से पहले दाल को छलनी से छाना जा रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कटोर के ऊपर छलनी रखी है और दाल के अंदर पड़ी सभी चीजों को छाना जा रहा है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, ' मैं दाल को बिना छाने नहीं खा सकता। क्या ऐसा करने वाला मैं अकेला शख्स हूं'? देखें वीडियो...
वीडियो देख भड़के लोग
वीडियो देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि दाल के साथ ऐसा कौन करता है। आलम ये है कि इस वीडियो को देखने के बाद दाल-चावल लवर्स गुस्सा कर रहे हैं और वीडियो बनाने वाले को जमकर सुना रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'imjustbesti'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 34 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

