दुनिया की सबसे बड़ी Z प्लस सिक्योरिटी रखता है ये शख्स! एक दर्जन से ज्यादा कुत्तों को लेकर चलता है साथ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2022, 06:49 PM IST

Man Walks With Dogs Video: कई लोग कुत्ते पालते हैं, लेकिन समय का अभाव होने की वजह से उन्हें सुबह-शाम घुमाने नहां ले जा पाते हैं। इसके लिए अक्सर वह एक ऐसे शख्स को नौकरी पर रखते हैं, जो सुबह-शाम उनके कुत्ते को घुमाने लेकर जाए। वीडियो में दिख रहा शख्स यही काम करता दिखाई दे रहा है। यह शख्स कुत्तों को घुमाने के लिए निकला हुआ है।

दुनिया की सबसे बड़ी Z प्लस सिक्योरिटी रखता है ये शख्स! एक दर्जन से ज्यादा कुत्तों को लेकर चलता है साथ
Photo Credit: Twitter

Man Walks With Dogs Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक शख्स दर्जनों डॉग को एक साथ टहलाते देखा जा सकता है। इस वीडियो को देखकर आप कह सकते हैं कि शख्स इस दुनिया की सबसे बड़ी Z प्लस सिक्योरिटी रखता है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनभर से ज्यादा कुत्तों के गले की रस्सी पकड़कर टहलाता नजर आ रहा है। यह दिलचस्प वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद लोग इस पर तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं।

दुनिया का सबसे सुरक्षित इंसान

वीडियो में कुत्तों की फौज देखकर नेटिजन्स काफी खुश हो रहे हैं। दरअसल, कई लोग कुत्ते पालते हैं, लेकिन समय का अभाव होने की वजह से उन्हें सुबह-शाम घुमाने नहां ले जा पाते हैं। इसके लिए अक्सर वह एक ऐसे शख्स को नौकरी पर रखते हैं, जो सुबह-शाम उनके कुत्ते को घुमाने लेकर जाए। वीडियो में दिख रहा शख्स यही काम करता दिखाई दे रहा है। यह शख्स कुत्तों को घुमाने के लिए निकला हुआ है। हालांकि शख्स के साथ एक-दो नहीं, बल्कि दर्जनभर से ज्यादा कुत्तों की फौज सड़क पर निकली है।

1 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया वीडियो

इस वीडियो को Buitengebieden नाम के ट्विटर अकाउंट से शेयर किया गया है। शख्स को आप कुत्तों की सेना के साथ देखकर कह सकते हैं कि ऐसा लग रहा है वह किसी मिशन पर निकला है। इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा गया, 'वॉकिंग द डॉग्स।' 7 सेकेंड का यह वीडियो काफी रोमांचक है। आप देख सकते हैं कि शख्स 12 से ज्यादा कुत्तों की रस्सियों को अपने हाथ से पकड़े हुए है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इस 7 सेकंड के वीडियो को कुछ ही घंटों में 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!