VIDEO: 6 हजार फीट की ऊंचाई पर युवक का दिल दहलाने वाला स्टंट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 12:36 PM IST

Stunt Viral Video: स्टंट के आपने कई वीडियो देखे होंगे, लेकिन अब जो वीडियो सामने आया है उसने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। आलम ये है कि खतरनाक स्टंट कर शख्स ने वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर लिया है।

 VIDEO: 6 हजार फीट की ऊंचाई पर युवक का दिल दहलाने वाला स्टंट, वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: आज कल युवा फेमस होने के लिए और सुर्खियों में बने रहने के लिए एक से एक कारनामे करते रहते हैं। खासकर, स्टंट (Stunt Video) का क्रेज सिर चढ़ कर बोल रहा है। कई लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है। इसी कड़ी में एक शख्स ने ऊंचाई पर ऐसा हैरतअंगेज स्टंट किया, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। लेकिन, इस स्टंट के जरिए शख्स ने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कुछ लोगों को यह स्टंट काफी मजेदार लग रहा है, जबकि कुछ लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई। 

आज तक आपने स्टंट के कई वीडियो (Video) देखे होंगे या अपने आस-पास लोगों को करते हुए भी देखा होगा। स्टंट करने के चक्कर में अब तक कई घटनाएं भी घट चुकी हैं। इसके बावजूद लोगों में इसका जुनून सवार है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह जमीन से 6326 फीट की ऊंचाई पर एक शख्स खतरनाक स्टंट कर रहा है। वीडियो में युवक मिडएयर रोपवॉक करते हुए नजर आ रहा है। जिस तरह से शख्स गुब्बारों के बीच बंधी रस्सी पर नंगे पैर चल रहा है उसने लोग सबको हैरान कर दिया। क्योंकि, अगर थोड़ा भी बैलेंस बिगड़ता तो परिणाम कितना खतरनाक हो सकता था इसका अंदाजा आप लगा सकते हैं। तो पहले दिल थामकर देखें ये वीडियो...

दिल दहलाने वाला वीडियो

बताया जा रहा है स्टंट करने वाले इस शख्स का नाम राफेल जुग्नो ब्रिडी है। इस हैरतअंगेज स्टंट करके उन्होंने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करवा लिया है। इस खतरनाक वीडियो को 'guinnessworldrecords' ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, 78 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स जमकर रिएक्शन कर रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का कहना है कि यह काफी खतरनाक हो सकता था। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!