Viral Video: पांच पीढ़ियों को एक साथ देख भावुक हुए आनंद महिन्द्रा, लिखी दिल को छू लेने वाली बात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 11, 2022, 11:13 AM IST

Five Generations Viral Video: आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर एक परिवार का वीडियो शेयर किया है, जिसमें पांच पीढ़ी एक साथ नजर आ रहे हैं। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video: पांच पीढ़ियों को एक साथ देख भावुक हुए आनंद महिन्द्रा, लिखी दिल को छू लेने वाली बात
Photo Credit: Twitter

Five Generations Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) आज के समय में ऐसा जरिया बन चुका है, जहां कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाती है, जिनपर लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार हम जिसकी कल्पना भी नहीं कर सकते उनसे भी इस प्लेटफॉर्म के जरिए हमारा सामना हो जाता है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है, जिसमें एक साथ पांच पीढ़ी नजर आ रहे हैं। इस मजेदार वीडियो को जानेमाने बिजनेसमैन आनंद महिन्द्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है। इतना ही इस वीडियो के साथ-साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाली बात भी लिखी, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। 

आम पब्लिक से लेकर बड़े-बड़े सेलिब्रिटी तक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसमें एक नाम आनंद महिन्द्रा का भी है, जो अक्सर प्रेरणादायक वीडियो शेयर करते हैं और टैलेंट को सामने लाकर उनकी मदद भी करते हैं। लेकिन, इस बार उन्होंने एक परिवार का वीडियो शेयर किया है, जिसमें पांच पीढ़ियों को एक साथ दिखाया गया है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं सबसे पहले एक छोटे बच्चे को दिखाया गया है। वो अपने पापा का बुलाता है। इसके बाद वो व्यक्ति अपने पापा को बुलाता है। सभी लोग बारी से बारी से अपने पिता को बुलाते हैं और इस तह एक साथ पांच पीढ़ियां एक फ्रेम में खड़ी हो जाती है। देखें वीडियो...  

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

इस वीडियो को देखने के बाद आनंद महिन्द्रा काफी प्रभावित हो गए। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, ' क्या आशीर्वाद है? 5 पीढ़ियां एक साथ। मुझे आश्चर्य है कि दुनिया भर में कितने परिवारों को 5 पीढ़ियों का यह दुर्लभ विशेषाधिकार प्राप्त है, माता या पिता एक साथ। भारत के इस वीडियो को देखकर काफी अच्छा लगेगा'। अब यह वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो को अब तक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, 35 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। इतना ही नहीं इस नजारे ने लोगों का दिल जीत लिया है और लोग तारीफ करते हुए इस पर कमेंट कर रहे हैं। कई अन्य लोगों ने परिवार की तस्वीर शेयर कर मजेदार कमेंट्स भी किए हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!