Viral Video: विशालकाय अजगर पर बैठकर मजे ले रहा था बच्चा, खौफनाक अंदाज देख हैरान रह गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 22, 2022, 05:15 PM IST

Python Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक बच्चा खतरनाक सांप के साथ खेल रहा था।

Viral Video: विशालकाय अजगर पर बैठकर मजे ले रहा था बच्चा, खौफनाक अंदाज देख हैरान रह गए लोग
Photo Credit: Instagram

Snake Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर अगर आप एक्टिव रहते हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाती है। इनमें कुछ को देखकर हमारी हंसी छूट जाती है, तो कुछ को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। जबकि, कुछ को देखकर तो आंखों पर यकीन नहीं होते रहता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। क्योंकि, इस वीडियो में एक छोटा बच्चा जिस तरह विशालकाय अजगर (Python Video) के ऊपर बैठकर मजे ले रहा था उसने लोगों के होश उड़ा दिए। 

आमतौर पर बच्चे खिलौने से खेलते हैं। लेकिन, यह बच्चा तो अजगर से खेल रहा है। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बच्चा एक विशालकाय अजगर के ऊपर मजे से बैठे हुए है। बड़ी बात ये है कि इस दौरान उसे बिल्कुल ही डर नहीं लग रहा है। इतना ही नहीं सांप भी उसे कोई नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। हालांकि, बीच-बीच में सांप फुफकार भी मार रहा है। लेकिन, बच्चे के ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। आलम ये है कि बच्चे का अंदाज देखकर बड़े-बड़े दिग्गज दंग रह गए। तो पहले आप वीडियो देखें...

दिल दहलाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर हो सकता है एक पल के लिए आपके पैरों तले जमीन खिसक गई हो। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग गुस्सा भी कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस चौंकाने वाले वीडियो को 'rasal_viper' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, वीडियो पर यूजर्स कई तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। किसी कहना है कि वीडियो बनाने के लिए बच्चे को मौत के मुंह में डाल दिया। कुछ का कहना है कि ये काफी डरावना है। वहीं, कुछ यूजर्स का यह भी कहना है कि वीडियो बनाने वाले पर कार्रवाई होनी चाहिए। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!