VIDEO: बाइक के पिछले टायर से खोला बोतल का ढक्कन, स्टंट देख खुली रह जाएंगी आंखें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 17, 2022, 10:08 AM IST

Bike Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक लड़के ने जिस अंदाज में बोतल का ढक्कन खोला उसे देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह गई।

VIDEO: बाइक के पिछले टायर से खोला बोतल का ढक्कन, स्टंट देख खुली रह जाएंगी आंखें
Photo Credit: Instagram

Bike Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो (Stunt Video) शेयर होते रहते हैं। कुछ वीडियो तो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। इनमें कुछ फनी होते हैं, जबकि कुछ वीडियो (Shocking Video) हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। एक ऐसा ही स्टंट का वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर यकीन मानिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी और उस पर आपको यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। 

आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। लोग अक्सर एक से एक मजेदार स्ंटट करते रहते हैं। हालांकि, कुछ स्टंट तो इतने खतरनाक होते हैं, जिनमें लोगों की जान तक चली जाती है। कई बार तो स्टंट को लेकर बवाल भी मच जाता है। अब वायरल हो रहे इस वीडियो को ही देख लीजिए, किसी तरह एक लड़का बाइक से स्टंट करते हुए बोतल का ढक्कन खोल रहा है। वीडियो में देख सकते हैं सड़क किनारे कुछ लोग आराम फरमा रहे हैं। इनमें तीन लोग खड़े हैं, जबकि एक लड़का हाथ में बोतल रखकर बैठा हुआ है। तभी एक लड़का तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए आता है, इसके बाद जो होता है आप खुद वीडियो में देख लें... 

हैरान करने वाला नजारा

जिस हैरतअंगेज अंदाज में लड़का बोतल का ढक्कन खोलता है, उसे देखकर सब हक्के-बक्के रह जाते हैं। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'h2r_saifali_bikelover' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख 75 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!