शादी की स्टेज पर दुल्हन ने गाया इतना बेसुरा गाना, आपको जरूर देखना चाहिए दूल्हे का रिएक्शन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 16, 2022, 09:32 PM IST

Dulhan Sings Song: 

शादी की स्टेज पर दुल्हन ने गाया इतना बेसुरा गाना, आपको जरूर देखना चाहिए दूल्हे का रिएक्शन
Photo Credit: Instagram

Dulhan Sings Song: सोशल मीडिया पर शादियों के मजेदार वीडियो देखने को मिलते हैं। सबसे ज्यादा वही वीडियो देखे और पसंद किए जाते हैं, जिनमें दूल्हा-दुल्हन इन्वॉल्व होते हैं। इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन शादी की स्टेज पर जो काम करती है, उससे दूल्हा शरमा जाता है। अपनी दुल्हनिया की यह हरकत देखकर दूल्हे का चेहरा लाल हो जाता है। वीडियो शादी की स्टेज का है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि दुल्हन (Bride) शादी की स्टेज पर खड़े होकर गाना गाने लगती है। दुल्हन जिस तरह का गाना गाती है, उससे सबका मुंह खुला रह जाता है। वहीं दूल्हा उस गाने को सुनकर हक्का-बक्का रह गया। आप देख सकते हैं कि दुल्हन सफेद जोड़े में काफी सुंदर लग रही है। उसके दूल्हे ने भी सफेद रंग का ड्रेस पहना हुआ है। दोनों की जोड़ी काफी सुंदर लग रही है। इसी बीच रिश्तेदारों में से किसी ने दुल्हन से गाना गाने की रिक्वेस्ट कर दी। देखें वीडियो-

डोरेमोन का टाइटल सॉन्ग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि रिक्वेस्ट के बाद दुल्हन अपने हाथ में माइक लेकर गाना गाना शुरू करती है। जब दुल्हन गाना शुरू करती है तो हर कोई हंसने लगता है। यहां तक कि दूल्हा भी अपनी दुल्हनिया का गाना सुनकर जोर-जोर से हंसने लगता है। दरअसल, दुल्हन के गाने की चॉइस बहुत मजेदार होती है। दुल्हन बच्चों के पसंदीदा कार्टून डोरेमोन का टाइटल सॉन्ग गाने लगती है।

दुल्हन इस गाने से सबके चेहरे पर बड़ी सी स्माइल लाती है। भले ही दूल्हे के लिए यह एंबैरिसिंग मामला था, लेकिन वह कई लोगों का दिल भी जीतती है। वीडियो को singingtalent__ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। मात्र 30 सेकेंड का यह वीडियो लोगों को जमकर पसंद किया जा रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!