प्रेमी के माथे पर पसीना देख प्रेमिका ने जो किया, इंटरनेट पर मच गया हो-हल्ला; कैमरे में कैद हुई घटना

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 13, 2022, 03:11 PM IST

Couple Funny Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में गर्लफ्रेंड का प्यार देखकर जलभुन भी रहे हैं।

प्रेमी के माथे पर पसीना देख प्रेमिका ने जो किया, इंटरनेट पर मच गया हो-हल्ला; कैमरे में कैद हुई घटना
Photo Credit: Instagram

Couple Funny Video: सोशल मीडिया पर हर रोज हजारों वीडियो अपलोड किए जाते हैं। इसमें से कई वीडियो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड से भी जुड़े होते हैं। इन वीडियो को लोग बड़े ही चाव से देखते हैं। गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड के प्यार को देखकर लोग खुश भी होते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखकर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स इस वीडियो में गर्लफ्रेंड का प्यार देखकर जलभुन भी रहे हैं।

वीडियो देखने में खूबसूरत भी है। यह ऐसा वीडियो है, जिसे आप बार-बार देखना चाहेंगे। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क के किनारे स्कूटी खड़ी कर एक प्रेमी-प्रेमिका कुछ बात कर रहे हैं। इसी बीच प्रेमी के माथे पर पसीना आ जाता है। जिसे देखकर प्रेमिका कुछ ऐसा करती है, जिस पर सोशल मीडिया में हो-हल्ला मच गया। वीडियो कुछ ही घंटे में लाखों बार देखा जा चुका है। वीडियो इतना जबरदस्त है कि इसे हजारों लोगों ने लाइक कर लिया है। हर कोई एक-दूसरे को यह वीडियो शेयर कर रहा है और इस पर बातें कर रहा है। देखें वीडियो- 

प्रेमी के माथे का पसीना पोछती है प्रेमिका

वीडियो में आप देख सकते हैं कि प्रेमी-प्रेमिका सड़क के किनारे खड़े होकर किसी मुद्दे पर बातें कर रहे होते हैं। गर्मी की वजह से दोनों स्कूटी रोककर पेड़ के नीचे खड़े होते हैं। इस दौरान प्रेमिका को अपने प्रेमी के माथे पर गर्मी की वजह से पसीना दिखता है। ऐसा देखकर वह भावुक हो जाती है और तुरंत रूमाल निकालकर अपने प्रेमी के माथे को पोछने लगती है। यह देख प्रेमी थोड़ा शरमाता है और उसे ऐसा करने से रोकता है। हालांकि, प्रेमिका पर उसकी बात का कोई असर नहीं होता और वह उसे नजरअंदाज कर पसीना साफ कर देती है।

वीडियो में यह नजारा बहुत खूबसूरत लगता है। दोनों का प्यार देखकर आपको भी अपने लव लाइफ की याद आ जाएगी। वीडियो को psycho_biharii2 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। सोशल मीडिया यूजर्स को वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!