दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 9, 2022, 06:47 PM IST

Bicycle Wheel Split Into Two Pieces: एक शख्स ने अपनी साइकिल के टायर के दो टुकड़े कर दिए और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह साइकिल सड़क पर तेज फर्राटा भी भरती है। इस साइकिल का वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं होगा।

दो टुकड़ों में कर दिए साइकिल के पहिये, फिर भी सड़क पर चलती है तेज; Video देखकर लोगों के उड़े होश
Photo Credit: YouTube

Bicycle Wheel Split Into Two Pieces: अगर आपकी साइकिल के टायर के दो टुकड़े कर दिए जाएं तो क्या आप साइकिल चला पाएंगे! शायद आप उसको एक इंच भी आगे नहीं ले जा पाएंगे। दूसरी तरफ एक शख्स ने अपनी साइकिल के टायर के दो टुकड़े कर दिए और सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि यह साइकिल सड़क पर तेज फर्राटा भी भरती है। इस साइकिल का वीडियो देखकर आपको अपनी आंखों पर भी भरोसा नहीं होगा। आपने तरह-तरह की स्टाइल वाली और गियर वाली साइकिलें देखी होंगी।

क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि साइकिल का पिछला पहिया दो हिस्सों में बंट जाए और वह चले भी। आपको शायद ही इस बात पर भरोसा होगा। हालांकि वीडियो देखने के बाद आपको भरोसा हो जाएगा। सबसे खास बात यह है कि इसमें ट्यूब भी नहीं लगता है। इस अजीबोगरीब साइकिल को एक इंजीनियर ने तैयार किया है। इस साइकिल का पीछे वाला पहिया दो भाग में बंटा दिखाई दे रहा है। इसके बाद भी यह साइकिल सड़क पर फर्राटेदार स्पीड में भागती नजर आएगी। देखें वीडियो- 

अनूठी फंग्शनल साइकिल

जिस इंजीनियर ने यह साइकिल है, वह एक यूट्यूबर है। उसने एक अनूठी और फंग्शनल साइकिल बनाई है। उसने अपने यूट्यूब चैनल 'द क्यू' पर इस अनोखी साइकिल के मेकिंग का वीडियो शेयर किया। इस इंजीनियर का नाम सर्गेई गोर्डीव (Sergeii Gordieiev) है, जो लीक से हटकर क्रिएशन करने के लिए जाने जाते हैं। इस साइकिल के मेकिंग का वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जस्ट ए नॉर्मल बाइक मैथ: 0.5 2 = 1 व्हील.' आप देख सकते हैं कि उन्होंने बड़ी चतुराई से कस्टम-मेड बाइक बनाई है। उन्होंने सबसे पहले साइकिल के पहिये को दो हिस्सों में काटा। इसके बाद उसके अंदर हार्ड रबर को जोड़ा और एक नए डिजाइन वाला साइकिल बना लिया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!