1100 रुपए में इस बक्से को खरीदकर पिता ने बेटी को किया गिफ्ट, 40 साल बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 03:35 PM IST

Ajab Gajab News: ब्रिटेन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। क्योंकि, यहां 1100 रुपए का एक बक्सा 10 लाख रुपए में बिका है।

1100 रुपए में इस बक्से को खरीदकर पिता ने बेटी को किया गिफ्ट, 40 साल बाद सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई

Ajab Gajab News: कई बार हम जिस चीज को सामान्य समझते हैं, अचानक उसके बारे में ऐसी सच्चाई पता चलती है, जिसके बारे में जानकर दुनिया दंग रह जाती है। एक ऐसा ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है ब्रिटेन से, जहां एक शख्स ने महज 1100 रुपए में एक बक्सा खरीदा और फिर उसे अपनी बेटी को गिफ्ट कर दिया। करीब 40 साल बाद उस बक्से की ऐसी सच्चाई सामने आई कि महिला के होश उड़ गए। अब वो बक्सा 10 लाख रुपए में बिका है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला?

मिरर के मुताबिक, शख्स ने अपनी बेटी मेलिसा को सामान रखने के लिए एक बक्सा गिफ्ट किया था। शख्स ने उस बक्से को साल 1984 में ट्विकेनहैम के पास सेंट मार्गरेटस गांव स्थित एक Bric-A-Brac की दुकान से खरीदा था। उस वक्त शख्स को बिल्कुल ही अहसास नहीं था कि एक दिन यह बक्सा ऐसा कमाल दिखाएगा। बताया जा रहा है कि करीब 40 साल पता चला कि यह बक्सा Louis Vuitton कंपनी का है। बेटी भी इस बक्से को मामूली समझती थी। महिला ने करीब 40 साल तक इस बक्से में केवल कपड़े रखे। 

चौंकाने वाली सच्चाई

पिछले साल वो एक रोड शो में इस बक्से को लेकर गई थी, जहां पता चला कि यह बक्सा कोई साधारण नहीं है बल्कि काफी दुर्लभ है और यह 100 साल पुराना निकला। महिला ने जब उस बक्से को बेचने का फैसला किया तो उसे 10 लाख रुपए मिले। सच्चाई जानकर महिला दंग रह गई। आपको जानकर हैरानी होगी बक्से की बोली लगी थी। अब इस बक्से की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग भी काफी हैरान हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!