विरोध करने का अनोखा तरीका, पानी से भरे गड्ढे में तपस्या करने लगा शख्स, देखें वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 10, 2022, 02:10 PM IST

Viral Video: एक शख्स ने विरोध करने के लिए ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ लोग तो नजारा देखकर हैरान रह गए।

विरोध करने का अनोखा तरीका, पानी से भरे गड्ढे में तपस्या करने लगा शख्स, देखें वीडियो
Photo Credit: Twitter

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको जरूर हैरानी होगी। लेकिन, सच्चाई जानकर शख्स के जज्बे को सलाम करेंगे। क्योंकि, विरोध करने के लिए केरल के एक शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया, जिसकी हर तरफ चर्चा हो रही है। कुछ लोग तो शख्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं और वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?

ये मामला है  मलप्पुरम जिले का है। यहां हमजा पोराली नाम के शख्स ने विरोध करने के लिए अनूठा तरीका अपनाया। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं हमजा बाल्टी, मग, साबुन और नहाने के तौलिये के साथ बाहर आते हैं और बारिश के पानी से भरे गड्ढे में नहाने लगते हैं। वहीं, वीडियो में आगे दिखाया गया है कि जब स्थानीय विधायक यूए लतीफ मौके पर पहुंचते हैं, तो ध्यान मुद्रा में बैठ जाते हैं और तपस्या करने लगते हैं। इतना ही नहीं अलग-अलग अंदाज में वो योग भी करने लगते हैं। बताया जा रहा है कि यह वीडियो तब सामने आया है, जब एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो पहले आप इस वीडियो को देखें...

चौंकाने वाला वीडियो

वीडियो देखकर आप भी जरूर सोच में पड़ गए होंगे। इतना ही नहीं स्थिति देखकर सोचने पर भी मजबूर हो रहे होंगे। वहीं, इस मामले पर केरल उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए गड्ढों को तुरंत भरने के आदेश दिया है। लेकिन, यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@savithamurthy2' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, कुछ लोग घटना पर नाराजगी जता रहे हैं, तो कुछ लोग सरकार और प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं। तो इस मामले पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!