देसी मुर्गे की 'विदेशी' बांग सुनकर लोग रह गए हक्के-बक्के, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 01:39 PM IST

Funny Video: सोशल मीडिया पर एक मुर्गे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो अनोखे अंदाज में बांग दे रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहे हैं।

देसी मुर्गे की 'विदेशी' बांग सुनकर लोग रह गए हक्के-बक्के, वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
Photo Credit: Twitter

Rooster Viral Video: कुछ समय पहले तक लोग मुर्गे की बांग सुनकर ही सुबह-सुबह उठते थे। हालांकि, बदलते समय के साथ-साथ लोग अब घड़ी में अलार्म लगाकर उठते हैं। हालांकि, कुछ जगहों पर अब भी लोग मुर्गे की बांग सुनकर ही उठते हैं। जैसे ही मुर्गा कुकड़ूकूं करता है, लोग समझ जाते हैं कि सुबह हो गई है। आमतौर पर मुर्गे की बांग एक जैसी होती है। लेकिन, सोशल मीडिया (Social media) पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मुर्गे की आवाज सुनकर लोग दंग रह गए और इसे विदेशी मुर्गा बता रहे हैं। 

आज तक आपने मुर्गे के कई अंदाज देखे होंगे। लेकिन, इस वायरल वीडियो (Viral Video) में मुर्गे का अनोखा रूप देखकर जरूर हैरान रह जाएंगे। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह मुर्गा अजीबोगरीब आवाज में बांग दे रहा है। मुर्गा एक बार में इतनी लंबी बांग लगाता है कि वो बुरी थक जाता है और वहीं जमीन पर थककर धड़ाम से गिर पड़ता है। फिर अचानक शांत भी हो जाता है। मुर्गे का यह रूप देखकर हर कोई चकित रह गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। देखें वीडियो...

मुर्गे का अनोखा अंदाज

अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग वीडियो पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@TheFigen' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस मजेदार वीडियो को अब तक करीब छह लाख लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 45 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को रिट्वीट किए हैं। तो आपको मुर्गे का यह अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!