ओसामा बिन लादेन पर आया बिजली विभाग के SDO का दिल! ऑफिस में लगाई ग्लोबल आतंकी की फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 01:08 PM IST

उत्तर प्रदेश के एक सरकारी बाबू ने ग्लोबल आतंकी ओसामा बिन लादेन की फोटो ऑफिस में लगाई। जिसके बाद हड़कंप मच गया और बिजली विभाग के SDO को निलंबित कर दिया गया।

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां एक सरकारी बाबू का दिल ग्लोबल आतंकी ओसामा बिना लादेन पर आ गया। इसके बाद उन्होंने अपने ऑफिस में बिन लादेन की तस्वीर तक लगा ली। जिसके कारण हड़कंप मच गया और उन्हें सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि यह अजीबोगरीब कारनाम बिजली विभाग के एक SDO ने किया है। हैरानी की बात ये है कि SDO साहब ने लादेन को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ इंजीनियर बताया है। इतना कुछ होने के बावजूद अधिकारी का लादेन के प्रति प्यार कम होने का नाम नहीं ले रहा है। देखें वीडियो
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!