Ramadan 2021 Day 2: मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता में सहरी और इफ्तार का जानें समय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 14, 2021, 11:55 PM IST

Ramadan Time Table:रमजान में रोजा (Roza) सहरी और इफ्तार के बीच होता है, प्रमुख दस भारतीय शहरों में रमज़ान 2021 सहरी और इफ्तार की टाइमिंग जानने के लिए पढ़ें।

Ramadan 2021 Day 2: मुंबई, दिल्ली, लखनऊ, हैदराबाद, अहमदाबाद, पटना, कोलकाता में सहरी और इफ्तार का जानें समय

रमजान (Ramadan)का पवित्र महीना  शुरू हो गया है मुसलमान इसे मनाने के लिए 29 दिनों तक सूर्योदय से सूर्यास्त तक रोजे (उपवास)  का पालन करेंगे। और चूंकि रोजा (Roza) इस्लाम के पांच स्तंभों में से एक है, मुसलमान रमजान के दौरान रोजा (उपवास) का पालन करते हैं। इस पवित्र महीने में मुसलमान नमाज पढ़ने, कुरान की आयतें पढ़ने, परोपकार के काम करने, स्वाध्याय करने का काम करते हैं।

रमजान के दौरान दिन फज्र (भोर के दौरान), ज़ोहर, अस्र (दोपहर), मग़रिब (शाम) के बाद प्रार्थना के साथ शुरू होते हैं और ईशा (रात) की नमाज़ के साथ समाप्त होते हैं।

इस महीने के दौरान, मुसलमान रोजे से पहले भोजन जिसे सहरी कहते हैं उसका सेवन करते हैं, और इफ्तार में अपना रोज़ा खोलते हैं। टाइम शिड्यूल का बहुत महत्व है क्योंकि इन दो भोजनों के बीच रोजा होता है। निम्नलिखित भारतीय शहरों में रमज़ान 2021 के दौरान सहरी और इफ्तार का समय जानने के लिए पढ़ें:

रमज़ान दिवस 15 अप्रैल, 2021 (Thursday) सहरी और इफ्तार का समय निम्नलिखित भारतीय शहरों में इस प्रकार है:-

Cities Seheri Iftar
Delhi 4:34 AM 6:48 PM
Mumbai 5:07AM 6:57 PM
Kolkata 3:59AM 5:57 PM
Hyderabad 4:46AM 6:33 PM
Bengaluru 4:55AM 6:33 PM
Patna 4:07AM 6:13 PM
Srinagar 4:32AM 7:03 PM
Ahemdabad 5:02AM 7:01 PM
Guwahati 3:40AM 5:47 PM
Luckhnow 5:16AM 8:11 PM

रमज़ान के महीने में बीमार, बुजुर्ग और गर्भवती / स्तनपान कराने वाली/ मासिक धर्म वाली महिलाओं को छोड़कर सभी सभी व्यस्क मुस्लिम,बच्चे और महिलाएं रोजे रखती हैं हालांकि जो लोग बीमार हैं या गर्भवती हैं वो बाद की तारीख में उपवास करते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!