क्या बात है! 50 हजार फोटो लेकर पुणे के इस लड़के ने बनाई चांद की अद्भुत फोटो, आप भी देखकर रह जायेंगे हैरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 19, 2021, 04:23 PM IST

chand ki behtareen tasvir:पुणे में रहने वाले एक लड़के ने चांद की सबसे खूबसूरत और रंग-बिरंगी तस्वीर बनाई है खास बात ये है कि उसने करीब 50 हजार से ज्यादा तस्वीरें मिलाकर यह खूबसूरत फोटो बनाई है।

क्या बात है! 50 हजार फोटो लेकर पुणे के इस लड़के ने बनाई चांद की अद्भुत फोटो, आप भी देखकर रह जायेंगे हैरान
Photo Credit: Instagram

Chand ki Lajabaab Photo:  चांद का खूबसूरती हर किसी को लुभाती है और चांद को लेकर तमाम कविताएं शेरो-शायरियां और ना जानें क्या-क्या बन चुका है, अपने मेहबूब की चांद से तुलना भी तमाम बार की जा चुका है कुल मिलाकर चांद की बेहद खूबसूरत इमेज हम सभी के दिलो दिमाग मे हैं। वहीं पुणे के रहने वाले 16 साल के एक लड़के प्रथमेश जाजू चांद की बेहद खूबसूरत तस्वीरें खींचकर खासे चर्चा में हैं, उनका चांद की खींची हुई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। 

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक चांद की बेहद साफ और रंगीन तस्वीरें क्लिक करने वाले प्रथमेश ने करीब 50 हजार से ज्यादा फोटो क्लिक कीं और इस काम में करीब 186 जीबी  डेटा इस्तेमाल किया।

प्रथमेश जाजू ने अपनी इस विलक्षण तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और अब लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं। जाजू ने इसे 'एचडीआर लास्ट क्वॉर्टर मिनरल मून' (Last Quarter Mineral HDR Moon Composite) का नाम दिया है।

प्रथमेश जाजू ने बताया, 'मैंने कुछ आर्टिकल पढ़े और यूट्यूब पर वीडियो देखे। मैंने वहां इन तस्वीरों को कैप्चर करने और प्रोसेसिंग के बारे में जानकारी इकट्ठा की। प्रथमेश ने बताया कि वह ऐस्ट्रोफिजिसिस्ट बनना चाहते हैं और फिलहाल ऐस्ट्रोफोटोग्राफी उनके लिए हॉबी है।


फोटो साभार-prathameshjaju-Instagram

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!