बॉलीवुड गाने का मुरीद हुआ पाकिस्तानी शख्स, वादियों के बीच बैठकर बजाई धुन; सुनकर हो जाएंगे फिदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 16, 2022, 10:13 AM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स बॉलीवुड गाने का मुरीद नजर आ रहा है। यह शख्स वादियों के बीच बैठकर एक इंस्ट्रूमेंट बजाता नजर आ रहा है। शख्स किसी हरी-भरी पहाड़ी के बीच बैठकर इंस्ट्रूमेंट बजा रहा है। इस इस्ट्रूमेंट के जरिए शख्स बॉलीवुड फिल्म 'फना' के पॉपुलर सॉन्ग 'मेरे हाथ में' की धुन निकाल रहा है।

बॉलीवुड गाने का मुरीद हुआ पाकिस्तानी शख्स, वादियों के बीच बैठकर बजाई धुन; सुनकर हो जाएंगे फिदा
Photo Credit: Instagram

Viral Video: संगीत ऐसी चीज है, जो किसी को भी अपना मुरीद बना सकती है। संगीत को कोई सरहद बांध नहीं सकती। भारतीय गानों और फिल्मों के पाकिस्तानी लोग हमेशा से दीवाने रहे हैं। इसी तरह पाकिस्तानी गायकों ने भी भारत आकर जमकर गाने गाए और नाम कमाए। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स बॉलीवुड गाने का मुरीद नजर आ रहा है। यह शख्स वादियों के बीच बैठकर एक इंस्ट्रूमेंट बजाता नजर आ रहा है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि पाकिस्तान का एक शख्स किसी हरी-भरी पहाड़ी के बीच बैठकर इंस्ट्रूमेंट बजा रहा है। इस इस्ट्रूमेंट के जरिए शख्स बॉलीवुड फिल्म 'फना' के पॉपुलर सॉन्ग 'मेरे हाथ में' की धुन निकाल रहा है। इस धुन को सुनकर आप भी मंत्रमुग्ध हो जाएंगे। सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है और शख्स द्वारा बजाई जा रही धुन को सुनकर यूजर्स इतने प्रभावित हो रहे हैं कि वह शख्स की जमकर सराहना कर रहे हैं।

फना फिल्म के रोमांटिक गाने पर निकाली धुन

पाकिस्तानी शख्स ने फना फिल्म के इस रोमांटिक सॉन्ग की धुन निकालकर नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। वीडियो में दिख रहे संगीतकार का नाम सियाल खान है। उन्होंने इस वीडियो को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के लोवरी टॉप में शूट किया है। वीडियो में जंगल और पहाड़ के सुंदर दृश्य इतने जबरदस्त लग रहे हैं, जिन्हें देखकर आपका दिल भी खुश हो गया होगा। वीडियो को खुद सियाल खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंटं 'सियालट्यून्स' पर अपलोड किया है। देखें वीडियो- 

सियाल खान साल 2006 में आई बॉलीवुड फिल्म 'फना' (Fanaa) का सबसे रोमांटिक सॉन्ग 'मेरे हाथ में' (Mere Hath Mein) की धुन बजा रहे हैं। इस फिल्म में मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान और काजोल ने जबरदस्त एक्टिंग कर दर्शकों का दिल जीता था। इस गाने में दोनों ने रबाब या रूबब (Rabab or Rubab) पर एक्टिंग की थी. पाकिस्तानी संगीतकार के इस वीडियो को देखकर भारत के एक यूजर ने कमेंट किया, 'इंस्ट्रूमेंट की आवाज कितनी मधुर है।' 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!