'इमरान तुम चूहा नहीं हो, तुम रैट हो'; ऐसा बयान देकर खूब ट्रोल हुए बिलावल भुट्टो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 11:28 PM IST

पाकिस्तान के राजनेता बिलावल भुट्टो जरदारी अपने एक बयान को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो गए। प्रधानमंत्री इमरान खान पर निशाना साधते हुए उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि लोग उनके मजे ले रहे हैं।

'इमरान तुम चूहा नहीं हो, तुम रैट हो'; ऐसा बयान देकर खूब ट्रोल हुए बिलावल भुट्टो

पाकिस्तान में इन दिनों सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इस बीच सोशल मीडिया पर पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) के अध्यक्ष बिलावल भुट्टो जरदारी का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में बिलावल भुट्टो पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान पर हमला बोलते हुए कह रहे हैं कि वो चूहा नहीं बल्कि रैट हैं। इसी पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। दरअसल, चूहा को ही अंग्रेजी में रैट बोलते हैं।

बिलावल भुट्टो ने इमरान खान पर निशाना साधते हुए कहा कि इमरान खान एक मूर्ख व्यक्ति है। मुकाबला से भाग रहा है। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग हमें चूहे और चूहे कहते हैं, वे लड़ाई से भाग रहे हैं। इमरान तुम चूहा नहीं...तुम रैट हो। 

एक शख्स ने बिलावल के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि पाकिस्तान का पप्पू बिलावल जरदारी। भइया RAT ही चूहा होता है। एक यूजर ने लिखा कि अच्छा भारत के एक नेता जैसा नेता पाकिस्तान में भी है। बड़े घर के लड़के होने के अलग ही जलवे होते हैं। इमरान खान चूहा नही है..!!  

वहीं एक ने लिखा कि क्या चूहा और रैट में बड़ा अंतर है?

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!