Viral Video: इस तरह प्रेम करते नजर आए नाग-नागिन, मन मोह लेगा ये अद्भुत नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 2, 2022, 10:00 AM IST

Naag Nagin Video: सोशल मीडिया पर नाग-नागिन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर यकीन मानिए एक पल के लिए आपका मन मोह लेगा। लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Viral Video: इस तरह प्रेम करते नजर आए नाग-नागिन, मन मोह लेगा ये अद्भुत नजारा
Photo Credit: Instagram

Naag Nagin Viral Video: सोशल मीडिया की 'दुनिया' में अगर आप चक्कर लगा रहे हैं, तो आपको कई बार ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। वहीं, कुछ नजारों को देखकर यूजर्स की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में एक नाग-नागिन (Naag Nagin Video) का वीडियो सामने आया है, जिसमें दोनों का अंदाज देखकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। आलम ये है कि लोग इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। 

आज तक आपने सांप के कई वीडियो देखे होंगे। इनमें कुछ वीडियो (Video) तो इतने खतरनाक होते हैं, जिन्हें देखकर ही लोग कांप जाते हैं। वहीं, कुछ वीडियो में सांपों का अंदाज काफी जुदा होता है और लोग उस वीडियो पर अपना दिल तक हार बैठते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में ही आप नाग-नागिन का अलग रूप देख सकते हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं किसी तरह नाग-नागिन एक-दूसरे से लिपट कर प्रेम कर रहे हैं। दोनों कभी हवा में सिर को लहराते हैं, तो कभी जमीन पर आकर रेंगने लगते हैं। कुछ समय के लिए ऐसा नजारा होता है, जिसे देखकर लोग काफी मोहित हो जाते हैं। तो पहले आप भी इस वीडियो को देखें...  

नाग-नागिन का अनोखा अंदाज

नाग-नागिन के वैसे तो कई वीडियो शेयर होते हैं, लेकिन इस तरह के वीडियो विरलय ही देखने को मिलते हैं। खासकर, नागपंचमी के मौके पर इस तरह के वीडियो देखने को मिल जाए तो फिर क्या कहना है। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'snake._.world' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। जबकि, करीब चार हजार लोगों ने इसे पसंद किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। कुछ लोगों का कहना है कि इस वीडियो को देखकर दिन बन गया। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!