Viral: तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ईद पर शेयर की ये तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 4, 2022, 10:28 AM IST

Mustafizur Rahman Viral Photo: तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ईद पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर माहौल गरमा गया है और लोग जमकर उस पर मजे ले रहे हैं।

Viral: तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने ईद पर शेयर की ये तस्वीर, लोगों ने कर दिया ट्रोल
Photo Credit: Twitter

Mustafizur Rahman Viral Photo: सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल जरूर गरमाया रहता है। कभी किसी तस्वीर की चर्चा होती है, तो कभी कोई वीडियो छाया रहता है। मामला चाहे जो भी हो यूजर्स इन पर जमकर मजे लेते हैं। इसी कड़ी में बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है, जिस पर यूजर्स जमकर चटाकारे लेते हुए उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। अब आपके मन में सवाल उठ रहा होगा कि आखिर मुस्तफिजुर रहमान ने ऐसी कौन सी तस्वीर शेयर कर दी, जिसे कारण उनका मजाक बन रहा है? तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

दरअसल, मुस्तफिजुर रहमान (  Mustafizur Rahman ) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर ईद की बधाई देते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में मुस्तफिजुर के साथ बुर्के में एक महिला नजर आ रही है। तस्वीर शेयर होते ही वायरल हो गई और लोगों ने मजे लेने शुरू कर दिए। क्योंकि, यूजर्स को समझ में ये नहीं आ रहा है कि आखिर महिला कौन है? किसी का कहना है कि क्या मुस्तफिजुर रहमान शादीशुदा हैं? कुछ लोगों का कहना है कि भाई इनके बारे में बताएं। आलम ये है कि इस तस्वीर को एक लाख से ज्यादा लोग पसंद कर चुके हैं। वहीं, 36 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो आइए, देखते हैं तस्वीर पर लोगों की प्रतिक्रियाएं...


गौरतलब है कि बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान इन दिनों आईपीएल खेल रहे हैं। मुस्तफिजुर इस सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेल रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!