VIDEO: चलती ट्रेन से शख्स ने इस तरह छीना फोन, कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 10, 2022, 10:09 AM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग दंग रह गए। क्योंकि, जिस तरह एक यात्री से फोन छीना गया उस पर लोगों को यकीन नहीं हो रहा है।

VIDEO: चलती ट्रेन से शख्स ने इस तरह छीना फोन, कैमरे में कैद हुआ चौंकाने वाला नजारा
Photo Credit: Twitter

Shocking Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर एक ऐसा वीडियो वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसे देखकर लोग सन्न रह गए। इस वीडियो को देखने के बाद यकीन मानिए आपको अपनी आंखों पर यकीन करना मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि, जिस तरह से एक शख्स ने चलती ट्रेन से एक यात्री से फोन छीना उसने सबको चौंका दिया। हैरानी की बात ये है कि जिस तरफ्तार से इस वारदात को अंजाम दिया गया वैसे में अंदाजा लगाना मुश्किल था कि फोन को कब छीना गया।  

वायरल वीडियो बिहार के बेगूसराय का बताया जा रहा है। इस वीडियो को आपको बहुत गौर से देखना होगा तभी सच्चाई समझ में आएगी। वरना कुछ पता ही नहीं चल पाएगा। वीडियो में आप देख सकते हैं दो यात्री गेट पर बैठे हुए हैं। एक शख्स फोन पर कुछ देख रहा होता है। गाड़ी अपनी रफ्तार में पुल के ऊपर से गुजर रही होती है। तभी पुल की रेलिंग से लटका एक शख्स 'गोली की रफ्तार' से फोन को छीन लेता है। जिस शख्स से फोन छीना जाता है उसे समझ ही नहीं आता कि आखिर क्या हुआ? वहीं, दूसरा शख्स तो एकदम शॉक्ड रह जाता है। तो पहले इस वीडियो को देखें...

चौंकाने वाला था नजारा

एक नजर में आपको भी मामला समझ में नहीं आया होगा। लेकिन, जब स्लो मोशन में इस वीडियो को देखेंगे तो माजरा समझ में आ जाएगा। इस चौंकाने वाले वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा रहा है। कुछ लोगों को तो अब तक आंखों पर यकीन नहीं हो रहा है। जबकि, कुछ लोगों का कहना है कि क्या रफ्तार है। हो सकता है इससे पहले आपने भी इस तरह के वीडियो नहीं देख हों। तो आपको यह मामला कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!