1,2,3 नहीं बल्कि इस शख्स ने की 8 शादियां, सबके साथ एक जैसे संबंध, दिलचस्प है ये प्रेम कहानी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2022, 10:57 AM IST

बैंकॉक के रहने वाले इस शख्स का नाम ओंग डैम सोरोट है। ओंगे पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए और वहीं से फेमस हो गए। ओंग ने कहा कि उन्होंने अब तक कुल आठ शादियां की हैं और उनकी पत्नियां एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और अच्छी तरह से रहती हैं।

1,2,3 नहीं बल्कि इस शख्स ने की 8 शादियां, सबके साथ एक जैसे संबंध, दिलचस्प है ये प्रेम कहानी

पहले जमाने में लोग कई शादियां करते थे। लेकिन, अब ऐसा नहीं है। लोग कहते हैं एक शादी तो सही से संभलती नहीं है, ऐसे में दो या तीन शादियों के बारे में सोचा भी नहीं जा सकता। क्योंकि, एक घर में दो पत्नियों के साथ रहना बहुत मुश्किल है। लेकिन, आज के समय में एक ऐसा है जो दो, तीन, चार नहीं बल्कि आठ शादियां कर चुका है। बड़ी बात ये है कि ये शख्स सभी पत्नियों के साथ एक ही घर में रहता है और सभी बड़े प्रेम से रहते हैं। आलम ये है कि शख्स पूरी दुनिया में फेमस हो गया और हर तरफ उसकी चर्चा हो रही है। तो आइए, जानते हैं क्या है ये दिलचस्प मामला...

बैंकॉक के रहने वाले इस शख्स का नाम ओंग डैम सोरोट है। ओंगे पेशे से एक टैटू आर्टिस्ट हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी शादी को लेकर चौंकाने वाले खुलासे किए और वहीं से फेमस हो गए। ओंग ने कहा कि उन्होंने अब तक कुल आठ शादियां की हैं और उनकी पत्नियां एक-दूसरे के साथ काफी खुश हैं और अच्छी तरह से रहती हैं। उन्होंने कहा कि सभी एक फैमिली की तरह रहते हैं। इसके बाद उन्होंने यह भी बताया कि आखिर इन आठ लड़कियों से वो कैसे मिले और फिर किस तरह शादी हुई। सोरोट ने बताया कि अपनी पहली पत्नी से वो एक दोस्त की शादी में मिले थे और वहीं पर उन्होंने नोंग स्प्राइट को शादी के लिए प्रपोज किया था। 

इस तरह पत्नियों से हुई मुलाकात

वहीं, दूसरी पत्नी को सोरोट ने बाजार में देखा था और देकते ही नोंग एल को दिल बैठे। उन्होने नोंग को पहली पत्नी के बारे में भी बताया उसके बावजूद वो उनसे शादी करने के लिए राजी हो गई। वहीं, तीसर पत्नी से हॉस्पिटल में मिले थे। जबकि, कुछ पत्नियों से सोरोट सोशल मीडिया के सहारे मिले थे। छह शादी करने के बावजूद भी वह संतुष्ट नहीं हुए। एक दिन वो अपनी मां के साथ मंदिर गए तो उन्हें नोंग नाम की एक महिला मिली और उसे दिल दे बैठे। नोंग भी उन्हें शादी के लिए मना नहीं कर सकी। वहीं, जब छुट्टियां मनाने के लिए सोरोट पटाया गए तो उन्हें आठवीं पत्नी नोंग माई से मुलाकात हुई। उस दौरान उनके साथ चार पत्नियां भी थी, इसके बावजूद सोरोट नोंग को अपना दिल बैठे और इस तरह से उन्होंने कुल आठ शादियां की। सभी महिलाएं सोरोट के साथ काफी खुश हैं और काफी खुशहार जिंदगी बिता रही हैं।    

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!