'लौकी' की तरह निकल गया था महिला का पेट, अब खुद बताई चौंकाने वाली सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 30, 2022, 09:01 AM IST

डेनमार्क की रहने वाली इस महिला का नाम मिशेला मेयर-मोर्सी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन, उनका बेबी बंप देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, उनका बेबी बंप काफी बड़ा था और बिल्कुल लौकी की तरह दिख रहा था।

'लौकी' की तरह निकल गया था महिला का पेट, अब खुद बताई चौंकाने वाली सच्चाई

सोशल मीडिया की दुनिया में आपको ऐसी-ऐसी चीजें देखने को मिल जाएंगी, जिन पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। कई बार चीजें दिल को सुकून देने वाली होती है, जबकि कुछ मामलों को देखकर लोग चौंक जाते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों एक महिला की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, महिला का पेट लौकी की तरह निकला हुआ था। महिला ने ये तो बताया कि वो गर्भवती है, लेकिन उसे भी समझ में नहीं आ रहा था कि आखिर उसका पेट इस तरह क्यों निकला हुआ है। इसे लेकर लोगों ने भी कई तरह के कयास लगाए, लेकिन बाद में काफी चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई। तो आइए, जानते हैं क्या है ये अजीबोगरीब मामला...

डेनमार्क की रहने वाली इस महिला का नाम मिशेला मेयर-मोर्सी है। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। लेकिन, उनका बेबी बंप देखकर लोग हैरान रह गए। क्योंकि, उनका बेबी बंप काफी बड़ा था और बिल्कुल लॉकी की तरह दिख रहा था। आमतौर पर ऐसा बेबी बंप देखने को नहीं मिलता है। लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये माजरा क्या है? बाद में उन्होंने अपनी कहानी शेयर करते हुए लोगों से कहा कि विगत 15 जनवरी को उन्होंने एक साथ तीन बच्चों (सभी बेटे थे) को जन्म दिया, जिसके बारे में उन्हें भी जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि डिलीवरी में उन्हें 36 घंटे लगे। मिशेला का कहना है कि ये 36 घंटे उनके लिए काफी मुश्किल थे। 

लोग कर रहे महिला की तारीफ

मिशेला ने बताया कि जब वो सांस लेती थी तो भी दर्द होता था। उन्हें ये तक मालूम नहीं था कि वो एकसाथ तीन बच्चों को जन्म देने वाली हैं। हालांकि, डिलीवरी के बाद सबकुछ सामान्य हो गया। वहीं, अब लोग उस महिला की तारीफ कर रहे हैं और कह रहे हैं कि ऐसा दर्द केवल महिला की झेल सकती है। कुछ महिलाओं का कहना है कि वो इस तरह की कल्पना भी नहीं कर सकती हैं। फिलहाल, यह मामला लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!