टोल मांगने पर शख्स ने महिला को जड़ा थप्पड़, फिर दोनों के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें शॉकिंग वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 02:28 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर टोल बूथ का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महिला टोल कर्मी और एक शख्स के बीच जमकर हाथापाई हो रही है।

टोल मांगने पर शख्स ने महिला को जड़ा थप्पड़, फिर दोनों के बीच जमकर चले लात-घूसे, देखें शॉकिंग वीडियो
Photo Credit: Twitter

Toll Fight Video: मध्य प्रदेश के राजगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक शख्स और महिला के बीच जमकर मारपीट हो रही है। नजारा देख ऐसा लग रहा है जैसे किसी फिल्म का सीन हो। लेकिन, इस वीडियो ने बवाल मचा दिया है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। दरअसल, टोल मांगने पर शख्स ने महिला को थप्पड़ मार दिए। इसके बाद महिला भी बेकाबू हो गई और जूते उठाकर उसको मार दी। इसके बाद तो दोनों के बीच 'महायुद्ध' शुरू हो गया। हालांकि, लोगों ने किसी तरह दोनों का बीच-बचाव करते हुए मामले को शांत कराया। 

जानकारी के मुताबिक, ये घटना राजगढ़-भोपाल मार्ग पर कचनारिया टोल प्लाजा के पास घटी। बताया जा रहा है कि राजकुमार गुर्जर नाम का शख्स बिना फास्ट टैग के गाड़ी चला रहा था। महिला ने उससे टोल देने के लिए कहा। लेकिन, राजकुमार ने कहा कि वो लोकल है और उसे टोल शुल्क भुगतान करने से छूट दी जानी चाहिए। हालांकि, उसके पास इस बात के कोई सबूत नहीं थी। टोल मांगने वाली महिला अनुराध डांगी ने कहा कि मैं आपको नहीं जानती, इसलिए आपको टोल देना होगा। महिला ने सुपरवाइजर को भी बुलाया, लेकिन समाधान नहीं निकला। इसके बाद राजुकमार गाड़ी से निकला और अनुराधा के साथ गाली-गलौज करने लगा और उसे थप्पड़ भी जड़ दिए, जैसा आप वीडियो में देख सकते हैं। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया और दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई। देखें वीडियो...

टोल बूथ पर जमकर हाथापाई

महिला का कहना है कि हमलोग सात महिला कर्मचारी हैं और हमारी सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं हैं। वहीं, यह मामला CCTV कैमरे में कैद हो गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। वीडियो वायरल होने पर हड़कंप मच गया और मामले की छानबीन शुरू कर दी गई। वहीं, पुलिस ने स्थानीय शख्स के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन कहा जा रहा है कि उसकी अब तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। हालांकि, इस तरह का यह कोई पहला मामला नहीं है इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!