इंसान की तरह दुकान से बाहर निकली गाय, देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 24, 2022, 01:35 PM IST

Cow Funny Video: सोशल मीडिया पर गाय का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ना लोग केवल दंग रह गए बल्कि जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं।

इंसान की तरह दुकान से बाहर निकली गाय, देखकर दंग रह गए लोग, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
Photo Credit: Twitter

Cow Funny Video: सोशल मीडिया अजीबोगरीब चीजों से भरी हुई है। यहां कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ मामलों को देखकर जहां लोग दंग रह जाते हैं, तो कुछ को देखकर जमकर ठहाके लगाते हैं। एक ऐसा ही वीडियो (Funny Video) इन दिनों लोगों के बीच चक्कर लगा रहा है, जिसमें एक गाय दुकान से बाहर निकलती है और आराम से इंसानों की तरह टहलने लगती है। इस नजारे को देखने के बाद लोग जमकर ठहाके लगा रहे हैं और चटकारे ले रहे हैं। 

अक्सर भारत में गायों को सरेआम घूमते हुए आप देख सकते हैं। लेकिन, कभी सोचा है भारत ही नहीं विदेशों में भी आपको इस तरह के अजीबोगरीब नजारे देखने को मिल जाएंगे। ऑस्ट्रिया से एक ऐसा ही वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसमें एक गाय दुकान से बाहर निकलते हुए नजर आ रही है। वीडियो में आप देख सकते हैं स्पार नाम के रीटेल स्टोर से एक गाय अचानक बाहर निकलती है। इतना ही नहीं बाहर निकलकर वो आराम से घूमने लगती है। गाय का अंदाज देखकर लोग हक्के-बक्के रह जाते हैं और नजारे को कैमरे में कैद कर लेते हैं। देखें वीडियो...

ये आराम का मामला है...

तो आपने देखा किस तरह गाय आराम से घूमते हुए निकल जाती है। अब इस मजेदार वीडियो (Trending Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। ट्विटर पर इस वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 24 लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। जबकि, 58 हजार से ज्यादा लोगों ने इसे पसंद किए हैं। वहीं, 63 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। कुछ लोगों का कहना है कि लगता है शॉपिंग करने के लिए गाय आई थी। कुछ लोगों का कहना है कि अब इंसानों की तरह जानवर भी बाजार में घूमते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!