VIDEO: शराब पीते-पीते मुंह में लग गई आग, फिर जो हुआ उसे देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 26, 2022, 05:01 PM IST

Stunt Video: शराब पीने के दौरान मजे लेते हुए युवक स्टंट कर रहा था। फिर जो उसके साथ हुआ उसे वो शायद ही कभी भूल पाए। आलम ये है कि इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।

VIDEO: शराब पीते-पीते मुंह में लग गई आग, फिर जो हुआ उसे देखकर आंखों पर नहीं होगा यकीन
Photo Credit: Twitter

Stunt Video: सोशल मीडिया पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो देखते ही देखते लोगों के बीच छा जाते हैं। कई वीडियो  ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों का दिन बन जाता है। जबकि, कुछ वीडियो (Shocking Video) को देखकर आंखें फटी की फटी रह जाती है। वहीं, कुछ वीडियो पर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो (Viral Video) सामने आया है, जिसे देखकर एक पल के लिए आपकी आंखें खुली की खुली रह जाएंगी। क्योंकि, शराब पीते-पीते शख्स के मुंह में आ लग गई। फिर शख्स की हालत हुई उसे देखकर लोगों के पसीने छूट गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज कल फेमस होने के लिए लोग एक से एक हैरतअंगेज (Stunt Video) काम करते हैं। कुछ लोगों को इसमें कामयाबी भी मिल जाती है, जबकि कुछ लोगों के साथ घटना भी घट जाती है। इस वायरल वीडियो में एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वीडियो में आप देख सकते हैं बार में एक शख्स आराम से बैठा हुआ है, जबकि दूसरा शख्स उसे गिलास से शराब पिला रहा है। शख्स बड़े मजे से शराब पी रहा होता है, लेकिन मजे-मजे में शराब के गिलास पर आग लगाई गई। इतना ही नहीं आग शख्स के मुंह पर भी लग गई। इसके बाद जो हुआ आप खुद वीडियो में देख लें...

जानलेवा स्टंट

वीडियो देखकर आपको भी जरूर 440 वोल्ट का झटका लगा होगा। इतना ही नहीं वीडियो देखकर ये भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये क्या पागलपंती है। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@videosvecagando' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को 15 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, साढ़े चार लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर रिएक्शन दे रहे हैं। वहीं, कुछ लोग इस स्टंट को खतरनाक भी बता रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!