VIDEO: आज कुछ तूफानी करते हैं...हेलिकॉप्टर पर शख्स का स्टंट देखकर लोगों को दिन में तारे नजर आ गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 26, 2022, 11:48 AM IST

Stunt Viral Video: एक शख्स हेलिकॉप्टर के ऊपर खड़े होकर खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहा था, जिसने भी इस नजारे को देखा वो दंग रह गया।

VIDEO: आज कुछ तूफानी करते हैं...हेलिकॉप्टर पर शख्स का स्टंट देखकर लोगों को दिन में तारे नजर आ गए
Photo Credit: Instagram

Stunt Viral Video: बदलते समय के साथ-साथ लोगों के शौक और अंदाज दोनों बदलने लगे हैं। कुछ लोग तो मजे के लिए ऐसी-ऐसी हरकत करते हैं, जिन्हें देखकर दुनिया दंग रह जाती है। इसी कड़ी में एक शख्स ने हेलिकॉप्टर के ऊपर ऐसा स्टंट किया, जिसे देखकर लोगों की बोलती बंद हो गई। कई लोगों को तो आंखों पर यकीन तक नहीं हो रहा था। अब यह वीडियो (Stunt Video) सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है और यूजर्स इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

आज तक आपने कई लोगों को स्टंट करते हुए देखा होगा। कुछ लोग बाइक के ऊपर स्टंट करते हैं, तो कुछ कार के ऊपर, जबकि कुछ लोग पहाडों पर स्टंट करते हैं। लेकिन, एक शख्स ने तो सारी हदें पार कर दी और हेलिकॉप्टर के ऊपर खड़े होकर स्ंटट किया। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह एक शख्स हेलिकॉप्टर के पंख के बीचोबीच खड़ा है। कुछ पल बाद हेलिकॉप्टर घूमना शुरू कर देता है। इसके बाद शख्स नीचे बैठ जाता है और हेलिकॉप्टर धीरे-धीरे उड़ना शुरू कर देता है। शख्स भी पंखे के साथ घूमने लगता है। देखें वीडियो...

दिमाग चकराने वाला स्टंट

स्ंटटबाज का बैलेंस देखकर देखकर लोग हैरान रह गए। इतना ही नहीं शख्स बिल्कुल बेखौफ नजर आ रहा है। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो (Shocking Video) को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर 'wastedjrandwasted' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। जबकि, तीन लाख से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, कुछ लोग वीडियो पर हैरानी जता रहे हैं। तो कुछ लोगों का कहना है कि ये तो जानलेवा स्टंट है भाई। जबकि, कुछ का कहना है कि आखिर ये कैसे मुमकिन है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!