चारपाई पर ऐसा धांसू स्टंट, देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह जाएंगे दंग, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 21, 2022, 05:31 PM IST

Stunt Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक चारपाई के ऊपर खतरनाक अंदाज में स्टंट कर रहा है। इस करतब को देखकर हर कोई हैरान रह गया।

चारपाई पर ऐसा धांसू स्टंट, देखकर बड़े-बड़े दिग्गज रह जाएंगे दंग, वीडियो वायरल
Photo Credit: YouTube

Stunt Viral Video: आज कल युवाओं में स्टंट को लेकर काफी क्रेज है। सोशल मीडिया पर आपको स्टंट के कई वीडियो (Stunt Video) देखने को मिल जाएंगे। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों की आंखें खुली की खुली रह जाती है। इसी कड़ी में स्टंट का एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिससे आपकी नजरें नहीं हटेंगी। इतना ही नहीं बार-बार इस वीडियो को देखने का मन करेगा। क्योंकि, वीडियो में जिस तरह से एक युवक चारपाई पर स्टंट कर रहा है उसे देखकर अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। 

आज तक आपने भी लोगों को अलग-अलग अंदाज में स्टंट करते हुए देखा होगा। किसी को बाइक पर स्ंटट करते देखा होगा, तो किसी को साइकिल पर। वहीं, किसी को कार से स्टंट करते देखा होगा। लेकिन, एक युवक चारपाई पर स्ंटट करते हुए नजर आया। वो भी एक, दो या पांच चारपाई पर नहीं बल्कि सात चारपाई पर युवक स्ंटट कर रहा था। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक साथ लाइन से कई चारपाइयां बिछी हुई हैं। स्ंटट देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी है। इसी बीच एक युवक दौड़ते हुए आता है और लंबी छलांग लगाते हुए हवा में उड़ते हुए सात चारपाइयों को क्रॉस कर जाता है। जिस अंदाज में शख्स ने स्टंट किया उसे लोग देखते रह गए। देखें वीडियो...

शख्स का खतरनाक स्टंट

इस करतब को देखकर एक पल के लिए आप भी जरूर दंग रह गए होंगे। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस वीडियो को यूट्यूब पर शेयर किया गया है। वीडियो को एक करोड़ से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। कई लोग जहां इस वीडियो को देखकर हैरान हैं। वहीं, कुछ लोग शख्स की तारीफ कर रहे हैं। तो आपको इस शख्स का अंदाज कैसा लगा कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!