मौत का खेल...स्टंट के दौरान शख्स के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो देख थर्रा गए लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 25, 2022, 09:54 AM IST

Stunt Viral Video: सोशल मीडिया पर स्टंट का खतरनाक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग कांप गए। क्योंकि, जिस तरह से एक शख्स के ऊपर से कार गुजरी उसपर किसी को यकीन नहीं हो रहा था।

मौत का खेल...स्टंट के दौरान शख्स के ऊपर से गुजरी कार, वीडियो देख थर्रा गए लोग
Photo Credit: Twitter

Stunt Viral Video: आज कल लोगों में कुछ अलग करने का काफी क्रेज है। इसके लिए कई बार तो कुछ लोग मौत से भी 'खेल' जाते हैं। सोशल मीडिया पर आपको इस तरह के कई वीडियो देखने को मिल जाएंगे। कुछ वीडियो (Stunt Video) पर तो लोगों को यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में स्टंट का एक ऐसा वीडियो (Trending Video) सामने आया है, जिसे देखकर लोग थर्रा गए। यकीन मानिए इस वीडियो को देखकर आपकी बोलती भी बंद हो जाएगी। आलम ये है कि सोशल मीडिया पर स्टंट का यह वीडियो धमाल मचा रहा है। 

कुछ युवाओं में स्टंट को लेकर हद से ज्यादा क्रेज है। ऐसे-ऐसे स्टंट करते हैं, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस वायरल वीडियो (Viral Video) में स्ंटट के दौरान शख्स ने सारी हदें ही पार कर दी। वीडियो में आप देख सकते हैं एक कार गोल-गोल घूम रही है। अचानक एक शख्स कार की चपेट में आ जाता है, जब तक कार चालक गाड़ी को स्लो करता है शख्स उसके नीचे आ जाता है। इतना ही नहीं कार पिछला टायर शक्स के ऊपर से गुजरता है। नजारा ऐसा था जिसे देखकर किसी के भी पसीने छूट जाए। देखें वीडियो... 

जानलेवा स्टंट

वीडियो देखकर जरूर आपकी आंखें खुली की खुली रह गई होगी। इस स्टंट वीडियो में गनीमत ये रही कि शख्स की जान बच गई। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@barstoolsports' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 51 हजार से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, 44 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वीडियो देखकर कुछ लोगों को तो यकीन नहीं हो रहा है। वहीं, कुछ लोगों का कहना है कि स्टंट के दौरान बड़ी घटना घट सकती थी। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!