DNA टेस्ट से हैरान हुआ परिवार का अकेला बच्चा, पिता के बारे में मिली नई जानकारी, मिले 30 भाई-बहन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2021, 08:30 AM IST

परिवार के एकलौते बच्‍चे के तौर पर बड़े हुए एंडी नबिल को जब पता चला कि उनके 30 सौतेले भाई-बहन हैं तो वह हैरान रह गए। उन्‍हें अपने पिता को लेकर भी ऐसी ही हैरानी हुई।

DNA टेस्ट से हैरान हुआ परिवार का अकेला बच्चा, पिता के बारे में मिली नई जानकारी, मिले 30 भाई-बहन

लंदन : अगर आप घर में अकेले बच्‍चे के तौर पर पल रहे हों और बाद में पता चले कि आपके 30 सौतेले भाई-बहन हैं तो सोचिये आप पर क्‍या गुजरेगी? कुछ ऐसा ही हुआ एंडी नबिल नाम के एक शख्‍स के साथ, जब डीएनए टेस्‍ट के जरिये अपने सौतेले भाई-बहनों और पिता के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिली।

'द सन' की रिपोर्ट के मुताबिक, डीएनए टेस्‍ट से जब एंडी को पता चला कि उसके 30 सौतेले भाई-बहन हैं तो उनके पैरों तले जमीन ख‍िसक गई। पहले तो उन्‍हें कुछ समझ ही नहीं आया कि यह कैसे हो गया, क्‍योंकि हाल तक उन्‍हें यही बताया गया कि वह परिवार के एकलौते बच्‍चे हैं। बाद में उन्‍हें पिता के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिली।

एंडी को पता चला कि उनके पिता स्‍पर्म डोनर थे। उन्‍होंने इस बारे में और पड़ताल की तो पता चला कि उनके पिता ने एक बार उनके 15 सौतेले भाई-बहनों के साथ मेक्सिको में एक पार्टी भी की थी। उन्‍हें यह भी पता चला कि 30 सौतेले भाई-बहनों में वह दूसरे नंबर के हैं और उनकी एक सौतेली बहन मेलिसा से उनकी दोस्‍ती भी हो गई है।

कैसे खुला राज?

दरअसल, टिकटॉक पर चल रहे ट्रेंड के दौरान लोग अपने डीएनए टेस्‍ट के बारे में बात कर रहे थे। इसी दौरान एंडी नबिल ने भी अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्‍होंने बताया कि बीते साल दिसंबर में जब उन्‍होंने डीएनए टेस्‍ट कराया तो उन्‍हें अपने पिता के बारे में हैरान करने वाली जानकारी मिली।

उन्‍हें पता चला कि रिपोर्ट में उनके बायोलॉजिकल पिता को लेकर जिसका जिक्र है, वह उनके पिता नहीं हैं। बाद में और तफ्तीश की तो पता चला कि उनके बायोलॉजिकल पिता एक स्‍पर्म डोनर थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!