लंदन जाऊंगा, अमेरिका जाऊंगा...., गुजरात के गृहमंत्री के बेटे आरुष ने गाया पॉप सॉन्ग, पिता को हुआ गर्व, देखें VIDEO

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2022, 11:37 PM IST

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी के बेटे आरुष का एक वीडियो इन दिनों खूब वायरल हो रहा है। संघवी को भी अपने बेटे पर गर्व हो रहा है। आप खुद यह वीडियो देखें शायद एक भारतीय होने के नाते आपको भी गर्व होगा।

लंदन जाऊंगा, अमेरिका जाऊंगा...., गुजरात के गृहमंत्री के बेटे आरुष ने गाया पॉप सॉन्ग, पिता को हुआ गर्व, देखें VIDEO
Photo Credit: Twitter

गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी ने अपने पुत्र आरुष का वीडियो ट्वीट किया। साथ ही उन्होंने लिखा कि इससे ज्यादा गर्व मैं अनुभव नहीं कर सकता। इस वीडियो को देखकर आपको एक भारतीय होने के नाते आपको भी गर्व मसहूस होगा। आप भी चाहेंगे कि आपके घर का बच्चा भी ऐसा ही सोचे जैसे गुजरात के गृहमंत्री का बेटा आरूष पॉप सॉन्ग गाकर अपने दोस्तों को बता रहा है।

गृहमंत्री के पुत्र आरुष ने स्कूल में पॉप सॉन्ग गाया था, आरुष सॉन्ग में गाते हैं कि, लंदन जाऊंगा, अमेरिका जाऊंगा, दुनियाभर की अच्छी अच्छी होटलों में रुकूंगा, सभी हैलो हैलो बोलेंगे तब, में केम छो बोलूंगा, गुजराती हूं, गुजराती रहूंगा।

सोशियल मीडिया पर गृहमंत्री हर्ष संघवी के पुत्र आरुष का सॉन्ग लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!