Video: एक और 'पापा की परी' ने मचाया धमाल, नदी में इस तरह दौड़ाई स्कूटी, देखने वाले देखते रह गए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 3, 2022, 04:45 PM IST

Viral Video: सोशल मीडिया पर एक और 'पापा की परी' का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोगों को हंसी भी आ रही है और हैरानी भी हो रही है।

Video: एक और 'पापा की परी' ने मचाया धमाल, नदी में इस तरह दौड़ाई स्कूटी, देखने वाले देखते रह गए
Photo Credit: Instagram

Girls Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप एक्टिव हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएंगी। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले तक मामले शामिल होते हैं। वहीं, कुछ मामलों पर तो यकीन तक करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और हैरानी भी होगी। इतना ही नहीं वीडियो देखने के बाद ये भी कहेंगे, ' एक और पापा की परी ने धमाल मचाया'। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग इस पर जमकर चटकारे ले रहे हैं। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं बाढ़ के कारण नदी उफान मार रही है। वहीं, बीच में एक रास्ते जैसा कुछ नजर आ रहा है। तभी एक लड़की तेज रफ्तार में स्कूटी चलाते हुए आती है और बड़े आराम से पानी को चीरते हुए स्कूटी लेकर निकल जाती है। आस-पास काफी संख्या में इस नजारे को लोग देख रहे होते हैं। देखकर तो ऐसा लग रहा था कि जैसे कुछ घटना घट सकती है या फिर 'पापा की परी' गिर भी सकती है। लेकिन, वो बैलेंस बनाकर स्कूटी लेकर निकल गई। देखें वीडियो...

पापा की परी का कमाल...

वीडियो (Funny Video) देखकर आपको भी जरूर झटका लगा होगा। सोच रहे होंगे कि क्या हिम्मत है? अब यह वीडियो वायरल हो चुका है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'beutefullearth' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब साढ़े तीन लाख लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, मजे लेते हुए लोग इस वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। किसी का कहना है कि वीडियो देखकर मौज आ गया। किसी का कहना है कि नजारा तो कतई जहर है भाई। एक ने यहां तक लिख दिया कि पापा की परी है, उड़ के भी जा सकती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!