क्या कभी देखा है ऐसा सड़क हादसा? कार के हो गए दो टुकड़े, तस्वीरें वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 14, 2021, 05:22 PM IST

Kia Seltos: छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे 11 जून को किआ सेल्टोस कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद उसके दो टुकड़े हो गए।

क्या कभी देखा है ऐसा सड़क हादसा? कार के हो गए दो टुकड़े, तस्वीरें वायरल

नई दिल्ली: आपने सड़क हादसे की कई तस्वीरें देखी होंगी, कई तस्वीरें काफी भयानक होती है। कुछ हादसों में वाहनों की स्थिति बुरी तरह से खराब हो जाती है। लेकिन एक रोड एक्सीडेंट के बाद एक कार की जो फोटो सामने आई हैं, वैसी शायद ही कम लोगों ने देखी हों। 11 जून को छिंदवाड़ा-नागपुर हाईवे पर एक किआ सेल्टोस एक भीषण दुर्घटना में शामिल हो गई। हादसे के बाद कार के दो टुकड़े हो गए। हादसे की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। इस हादसे में तीन लोग मारे गए।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेल्टोस में पांच लोग सवार थे। यह उस समय एक पुल से टकरा गई जब इसके चालक ने अचानक सामने आए मोटरसाइकिल सवार को बचाने की कोशिश की। पिछली सीट पर बैठे तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक और सह-चालक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। 

हादसे के बाद किआ सेल्टोस का दो भागों में विभाजित हो जाना चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर लोग एसयूवी की बिल्ड क्वालिटी और सुरक्षा पर भी सवाल उठा रहे हैं। यहां ये भी हो सकता है कि बचाव दल ने लोगों को बाहर निकालने के लिए सेल्टोस को काट दिया हो। लेकिन, पुलिस के मुताबिक पुल से टकराने के बाद एसयूवी दो हिस्सों में बंट गई।

किआ सेल्टोस को अगस्त 2019 में भारत में लॉन्च किया गया था। तब से यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाले वाहनों में से एक रही है। किआ इंडिया ने हाल ही में अपडेटेड सेल्टोस को 9.95 लाख रुपए से 17.65 लाख रुपए की कीमत में पेश किया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!