फेयरवेल के दौरान एयर होस्टेस ने कही ऐसी बात, लोगों के दिलों को छू रहा है ये वायरल वीडियो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 03:14 PM IST

Flight Attendant viral Video: सोशल मीडिया पर एक फ्लाइट एटेंडेट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो फेयरवेल स्पीच दे रही हैं। इस दौरान वो काफी भावुक नजर आईं।

फेयरवेल के दौरान एयर होस्टेस ने कही ऐसी बात, लोगों के दिलों को छू रहा है ये वायरल वीडियो
Photo Credit: Instagram

Flight Attendant viral Video: सोशल मीडिया (Social media) पर रोजाना हजारों वीडियो शेयर होते हैं। इनमें सैकड़ों वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, वहीं कुछ वीडियो ऐसे होते हैं जिसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। इनमें हंसाने वाले से लेकर हैरान करने वाले वीडियो तक शामिल होते हैं। इसी कड़ी में एक एयर होस्टेस का ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों का दिल जीत लिया है। क्योंकि, फेयरवेल के दौरान उसने ऐसी बात कही, जिसे सुनकर लोग भावुक हो गए। आलम ये है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

बताया जा रहा है कि इस फ्लाइट अटेंडेंट (Flight Attendant viral Video) का नाम सुरभि नायर है, जो इंडिगो में काफी समय से अपनी सेवा दे रही थीं। उन्होंने फ्लाइट के अंदर अपनी विदाई भाषण दी, जिसका वीडियो वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह वो कह रही हैं कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह दिन भी आएगा। काफी भावुक होते हुए वो कहती हैं कि  यह मेरे दिल के टुकड़े की तरह है, मुझे नहीं पता कि क्या कहना है। उन्होंने आगे कहा कि इस कंपनी ने मुझे सब कुछ दिया है, यह काम करने के लिए एक अद्भुत संगठन है। सुरभि ने कहा कि यह मेरे लिए सर्वश्रेष्ठ कंपनी थी, क्योंकि यहां हर कर्मचारी खासकर महिला कर्मचारियों का खासा ध्यान रखा जाता है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा लगता है कि मैं नहीं जाना चाहती, लेकिन मुझे जाना है। जिस तरह से उन्होंने फेयरवेल स्पीच दी उसने लोगों का दिल जीत लिया और वीडियो वायरल हो गया। देखें वीडियो...

लोगों का दिल जीत रहा है वीडियो

अब इस वीडियो को सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग शेयर कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'amruthasuresh' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को तीन लाख से ज्यादा लोग अब तक देख चुके हैं। वहीं, 32 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को पसंद किए हैं। इतना ही नहीं लोग सुरभि की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि मैंने आपके साथ सफर किया था। आपकी महान सेवा के लिए सबको धन्यवाद कहना चाहिए। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!