जयमाला के दौरान दुल्हन ने दूल्हे पर ताबड़तोड़ बरसाए थप्पड़, जान बचाकर भागे बाराती, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 18, 2022, 02:36 PM IST

Bride Groom Viral Video: सोशल मीडिया पर शादियों के कई वीडियो शेयर होते रहते हैं। इस वीडियो में एक दुल्हन ने सबके सामने ऐसा बवाल काटा जिसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई।

Bride Groom Viral Video: शादियों का सीजन शुरू हो चुका है और सोशल मीडिया पर दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Video) के मजेदार वीडियो शेयर होने लगे हैं। इनमें कुछ वीडियो तो ऐसे होते हैं, जिन्हें देखकर हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ वीडियो हैरान करने वाले होते हैं। इसी कड़ी में दूल्हा-दुल्हन का एक और मजेदार वीडियो (Video) सोशल मीडिया (Social Media) पर धमाल मचा रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और जमकर ठहाके भी लगा रहे हैं। क्योंकि, जयमाला के दौरान एक दुल्हन ने दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। इस नजारे को देखकर लोग घबरा गए और बेचारे बाराती जान बचाकर भागे। 

बताया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो (Viral Video) उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का है। जहां एक शादी में स्टेज पर जयमाला का कार्यक्रम चल रहा था। दूल्हे ने जैसे ही लड़की के गले में वरमाला डाला वह गुस्से में आ गई और सबके सामने उसने दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। दुल्हन की हरकत देख वहां मौजूद लोग घबरा गए और दुल्हन आराम से चलते बनी। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया गया, जो अब वायरल हो रहा है। तो आप भी पहले इस वीडियो को देखें...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!