'गुटका खाओ पुरस्कार पाओ', इनाम देने वाले मुख्य अतिथी होंगे यमराज! फोटो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 13, 2022, 07:39 PM IST

Viral Photo: सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें गुटका खाने वालों के लिए 'पुरस्कार' की घोषणा की गई है। इस तस्वीर पर लोग जमकर चटकारे ले रहे हैं।

'गुटका खाओ पुरस्कार पाओ', इनाम देने वाले मुख्य अतिथी होंगे यमराज! फोटो वायरल
Photo Credit: Twitter

Viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर रोजाना कई तरह की तस्वीरें शेयर होती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें ऐसी होती हैं, जो लोगों का दिल जीत लेती हैं। जबकि, कुछ तस्वीरों को देखकर लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल (Viral Photo) हो रही है, जिसे देखकर आप भी दंग रह जाएंगे। क्योंकि, इस तस्वीर में तंबाकू खाने वालों को मजेदार अंदाज में चेताया गया है। कई लोगों को यह अंदाज काफी पसंद आ रहा है, जबकि कई लोग इस पर जमकर ठहाके लगा रहे हैं। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला...

तंबाकू खाने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी होती है। गुटका के पैकेट पर सावधानियां लिखी होती है। इसके बावजूद लोग मजे लेते हुए इसका सेवन करते हैं। सरकार भी इसे लेकर लोगों को अलग-अलग अंदाज में जागरूक करती रहती है। लोगों को गुटखा छुड़ाने के लिए सोशल मीडिया पर एक मजेदार तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें बताया गया है कि गुटखा खाने पर क्या-क्या इनाम मिलेंगे। इस तस्वीर को देखकर आप भी एक पल के लिए सोच में पड़ जाएंगे और गुटखा खाने वाले तो जरूर हैरान रह जाएंगे।   

यमराज देंगे इनाम!

इस वायरल तस्वीर को ट्विटर पर IAS ऑफिसर अवनीश शरण ने शेयर किया है। तस्वीर में आप देख सकते हैं बोल्ड अक्षर में लिखा है, 'गुटका खाओ पुरस्कार पाओ'। उसके नीचे पुरस्काओं का विवरण दिया गया है। इतना ही नहीं इनाम ये पुरस्कार कौन देगा और कहां देगा उसे भी मेंशन किया गया है। IAS ऑफिसर ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा कि बढ़िया आइडिया है। इस मजेदार तस्वीर को अब तक 12 हजार लोग पसंद कर चुके हैं। जबकि, 19 सौ से ज्यादा लोगों ने रिट्वीट किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग इस तस्वीर पर रिएक्शन दे रहे हैं। तो इस तस्वीर पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!