Watch: अरेंज मैरिज में खूबसूरत दुल्हन पाकर बहुत खुश था दूल्हा, मेकअप उतारते ही गश खाकर गिर पड़ा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2022, 08:10 PM IST

Arrange Marriage Video: एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। एक शख्स अरेंज मैरिज में खूबसूरत दुल्हन पाकर काफी खुश नजर आता है।

Watch: अरेंज मैरिज में खूबसूरत दुल्हन पाकर बहुत खुश था दूल्हा, मेकअप उतारते ही गश खाकर गिर पड़ा
Photo Credit: Google Play

Arrange Marriage Video: सोशल मीडिया पर कई बार ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। ये वीडियो इतने मजेदार होते हैं, जिन्हें देखकर हमारा दिल खुश हो जाता है। वैसे भी लोगों की जिंदगी में इतना तनाव है, जिसके बाद उन्हें इंटरनेट पर फनी और मजेदार चीज ही देखने का मन करता है। इन दिनों एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे देखकर आपको मजा ही आ जाएगा। यह वीडियो ऐसा है, जिसे देखने के बाद आप पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर हो जाएंगे।

वीडियो एक तरह से शादी में हुए फ्रॉड से जुड़ा है। आप देख सकते हैं कि एक शख्स अरेंज मैरिज में खूबसूरत दुल्हन पाकर काफी खुश नजर आता है। दूल्हे के साथ दुल्हन भी अपनी शादी के काफी खुश दिखाई दे रही है। वीडियो देखकर पता चल रहा है कि आज शादी के बाद का दिन है। सारे मेहमान दूल्हा और दुल्हन को कमरे में छोड़कर जाते हैं। इसके बाद वीडियो में जो दिखता है, उसके बाद तो दूल्हे की दुनिया ही लुट जाती है। दूल्हे की सारी खुशी काफूर हो जाती है और वह गश खाकर जमीन पर गिर पड़ता है। देखें वीडियो-

मेकअप उतरते ही दुल्हन का फ्रॉड आता है सामने

वीडियो में आप देख सकते हैं कि मेहमानों के जाने के बाद दूल्हा आराम से बेड पर बैठ जाता है। इसके बाद दुल्हन वहीं पर अपना मेकअप उतारने लगती है। जैसे ही दुल्हन मेकअप उतारती है, उसका रूप बदल जाता है। इसेक बाद जब वह पूरा मेकअप उतारकर दूल्हे के सामने आती है तो वह पूरी तरह से बदली दिखाई देती है। यह देखकर दूल्हा बेहोश हो जाता है। आप देख सकते हैं कि मेकअप निकालने के बाद दुल्हन गंजी होती है और उसके दांत भी टूटे हुए होते हैं। जिस तरह अरेंज मैरिज के बाद दूल्हा खुश हो रहा था, उसी तरह मेकअप हटाने के बाद दूल्हे की खुशी हवा हो जाती है। वीडियो को weddingcouplepage नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से अपलोड किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!