OMG: ये है ग्रेजुएट बिल्ली, ऑनलाइन पढ़ाई के बात इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी से मिली डिग्री!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 01:21 PM IST

Ajab Gajab News: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक बिल्ली सुर्खियों में है। क्योंकि, उसने अपनी मालिकन के साथ रोजाना ऑनलाइन क्लास अटेंड की।

OMG: ये है ग्रेजुएट बिल्ली, ऑनलाइन पढ़ाई के बात इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी से मिली डिग्री!
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab News: आज तक आपने जानवरों के कई अंदाज देखे होंगे या उसके बारे में सुना होगा। कई पालतू जानवरों का कमाल देखकर तो लोग दंग रह जाते हैं। लेकिन, इन दिनों एक ऐसी बिल्ली सुर्खियों में है, जो होशियार भी है और ग्रेजुएट भी है। इस बात पर भले ही आपको यकीन नहीं हो रहा हो, लेकिन यह सच है। आलम ये है कि इस बिल्ली की हर तरफ चर्चा हो रही है और लोग उसकी काबिलियत की तारीफ कर रहे हैं। तो आइए, जानते हैं इस बिल्ली के बारे में...

इस बिल्ली का नाम सूकी है, जिसने हाल ही में ग्रेजुएट की डिग्री हासिल की है, वो भी रेगुलर क्लास से। बताया जा रहा है कि फ्रैंसिस्का बॉर्डियर नाम की लड़की यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास से पढ़ाई करती है। उसके पास सूकी नाम की एक बिल्ली है, जो हर वक्त फ्रैंसिस्का के साथ रहती है। कोरोना काल में फ्रैंसिस्का लैपटॉप के जरिए ऑनलाइन क्लासेज लेती थी। फ्रैंसिस्का के साथ सूकी भी टाइम उसके साथ बैठती थी। एक स्टूडेंट की तरह वो सूकी पूरी क्लास अटेंड करती थी। फ्रैंसिस्का का कहना है कि उसकी बिल्ली सूकी ने सारे क्लास अटेंड किए हैं। वो हमेशा उसके साथ रहती थी। 

ग्रेजुएट बिल्ली!

वहीं, जब ग्रैजुएशन डे की बारी आई तो वे उसे भी अपने सेरेमनी में लेकर गई। फ्रैंसिस्का ने सूकी के लिए खास ड्रेस भी बनवाई। जो बाकी लोगों की ड्रेस से मैच कर रही थी। फ्रैंसिस्का ने सोशल मीडिया पर सूकी की कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ऑफिशियली सूकी को कोई डिग्री तो नहीं मिली, लेकिन लोग उसे ग्रेजुएट बिल्ली कहकर सम्मानित कर रह हैं। इतना ही नहीं सूकी की स्टोरी लोगों का दिल जीत रही है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!