53 साल की उम्र में अपनी बॉडी से धमाल मचा रही है ये 'दादी', डेट पर जाने के लिए बेताब रहते हैं लड़के

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 6, 2022, 12:19 PM IST

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक 'दादी' अपनी फिटनेस को लेकर सुर्खियों में हैं। आलम ये है कि उनके साथ कम उम्र के लड़के भी डेट पर जाना चाहते हैं।

53 साल की उम्र में अपनी बॉडी से धमाल मचा रही है ये 'दादी', डेट पर जाने के लिए बेताब रहते हैं लड़के
Photo Credit: Instagram

Ajab Gajab News: दुनिया में हर कोई फिट और खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते हैं, तो कुछ लोग पैसे खर्च करते हैं। कई लोगों को इसमें कामयाबी मिल जाती है, तो कुछ का सपना अधूरा रह जाता है। लेकिन, एक महिला 53 साल की उम्र में अपनी फिटनेस से ऐसा धमाल मचा रही है, जिसने बड़े-बड़ों को हैरान कर दिया। उनकी बॉडी देखकर लोग उनका जबरा फैन हैं और लड़के तो उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। तो आइए, जानते हैं इस 'दादी' के बारे में... 

सोशल मीडिया पर इन दिनों 53 साल की एक 'दादी' छाई हुई है। इनका नाम है एंड्रिया सनशाइन। वर्कआउट के मामले में ये पुरुषों को भी टक्कर दे रही है। इतनी उम्र में भी उनके धांसू 6 पैक एब्स हैं। बताया जाता है कि एंड्रिया प्रोफेशनल बॉडीबिल्डर के साथ-साथ डच मॉडल भी है। आलम ये है कि उनकी फिटनेस देखकर उनसे काफी छोटे उम्र के लड़के भी उनके साथ डेट पर जाना चाहते हैं। सुपरहिट 'दादी' के नाम से फेमस एंड्रिया कहती हैं 25 से 30 साल के पुरुष मेरे साथ डेट पर जाना चाहते हैं। 

नमक और तेल का सेवन नहीं करती

एंड्रिया ने बताया कि वो रोजाना तीन घंटे वर्कआउट करती हैं। हालांकि, कई बार वो 8 घंटे भी एक्सरसाइज कर चुकी हैं। इसके अलावा वो काफी हेल्दी डायट लेती हैं। ज्यादा प्रोटीन का सेवन करती हैं और ब्रोकली और हरी सब्जियां खाती हैं। इतना ही नहीं वो नमक और तेल का सेवन नहीं करती हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!