युवक ने मांगा मोबाइल नंबर, मर्दानी बन छात्रा ने चप्पलों से की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 4, 2022, 02:59 PM IST

Pitai Viral Video: एक मनचले को छात्रा से मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया। छात्रा ने सरेआम युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

युवक ने मांगा मोबाइल नंबर, मर्दानी बन छात्रा ने चप्पलों से की जमकर पिटाई, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर हमेशा किसी ना किसी मामले को लेकर माहौल गर्म रहता है। कई बार चीजें हंसाने वाली होती है, तो कई बार हैरान करने वाली। वहीं, कुछ वीडियो को देखकर हंसी भी आती है और हैरानी भी होती है। इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो लोगों के बीच छाया हुआ है। जिसमें एक युवक को छात्रा से मोबाइल नंबर मांगना भारी पड़ गया। लोगों ने युवक की चप्पलों से इस तरह पिटाई की जिसे वो कभी नहीं भूल पाएगा। अब इस मामले का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं लोग इस वीडियो पर जमकर चटकारे भी ले रहे हैं। 

बताया जा रहा है कि ये वायरल वीडियो बिहार के छपरा जिले का है। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह छात्रा युवक की चप्पलों से पिटाई कर रही है। वहीं, कुछ लोग भी युवक को मार रहे हैं। दरअसल, युवक जबरन छात्रा से मोबाइल नंबर मांग रहा था। जिसके बाद माहौल गरमा गया है और ताबड़तोड़ युवक की पिटाई शुरू हो गई। इस पूरे मामले को कैमरे में कैद कर लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया गया है। देखें वीडियो...

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!