ट्रेन के गेट पर स्टंट कर रही थी लड़की, बगल से आई एक और ट्रेन और फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 26, 2022, 07:17 PM IST

Shocking Video: एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको लड़की पर गुस्सा भी आ सकता है। इसके साथ ही आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोग अपनी जान ऐसे जोखिम में क्यों डालते हैं। वीडियो में एक लड़की फर्राटा भरती ट्रेन के गेट पर स्टंट करती नजर आती है।

ट्रेन के गेट पर स्टंट कर रही थी लड़की, बगल से आई एक और ट्रेन और फिर जो हुआ देखकर कांप जाएंगे
Photo Credit: Instagram

Shocking Video: इंटरनेट पर आपको हजारों हैरान कर देने वाले वीडियो देखने को मिल जाएंगे। इस दुनिया में बहुत सारे ऐसे लोग हैं, जो स्टंट दिखाने के चक्कर में अपने जान की परवाह भी नहीं करते हैं। इन दिनों एक लड़की का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया है। इस वीडियो को देखकर आपको लड़की पर गुस्सा भी आ सकता है। इसके साथ ही आप सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि लोग अपनी जान ऐसे जोखिम में क्यों डालते हैं। वीडियो में एक लड़की फर्राटा भरती ट्रेन के गेट पर स्टंट करती नजर आती है।

ट्रेन से नीचे गिरती है लड़की

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़की ट्रेन के गेट पर पहुंच गई है। वह अपना एक हाथ हवा में लहराते हुए जबरन का स्टंट करने की कोशिश करती है। इस दौरान उसके साथ जो होता है, वह देखकर आप भी कांप जाएंगे। वीडियो में देख सकते हैं कि जैसे ही लड़की अपने हाथ बाहर निकालकर स्टंट करने लगती है, वैसे ही दूसरी पटरी पर एक ट्रेन आ जाती है। इसके बाद लड़की झटके में ट्रेन से नीचे गिरने लगती है। दरअसल, दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की रफ्तार भी काफी तेज थी, जिससे लड़की बुरी तरह डर जाती है। देखें वीडियो- 

किस्मत से बच पाती है जान

इसके बाद लड़की का सुंतलन बिगड़ जाता है। इस दौरान लड़की के हाथ की पकड़ भी ढीली पड़ जाती है और वह झटके में ट्रेन से नीचे गिरने लगती है। हाालंकि, इसी दौरान एक चमत्कार हो जाता है। जैसे ही लड़की नीचे गिरती है, पास में खड़े एक अंकल तुरंत उसका हाथ पकड़ लेते हैं। वीडियो में देख सकते हैं कि किस्मत की धनी लड़की कई सेकंड तक हवा में झूलने के बाद भी बच जाती है। पास में खड़े अंकल तुरंत ही उसे वापस खींच लेते हैं। जैसे ही लड़की को अपनी गलती का अहसास होता है और उसे नई जिंदगी मिलती है, उसका चेहरा देखने लायक होता है। वीडियो को gieddee नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया गया है। वीडियो को एक लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!