Funny video: फ्री में गले लगाने का बोर्ड लेकर खड़ी थी महिला! पहुंचा शख्स तो सच्चाई जान रह गया दंग

Funny Video: एक 'महिला' सड़क किनारे लोगों को फ्री में गले लगा रही थी। ऐसे में जब एक शख्स महिला के पास पहुंचा तो सच्चाई जानकर झटका गया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Funny viral Video woman free hug funny video goes viral
ये क्या मजाका है भाई...  |  तस्वीर साभार: Instagram
मुख्य बातें
  • सड़क किनारे लोगों को फ्री में गले लगा रही थी महिला!
  • पहुंचा शख्स तो सच्चाई जान रह गया दंग
  • वीडियो देख छूट जाएगी हंसी

Funny Video: सोशल मीडिया पर हमेशा कोई ना कोई मामला छाए रहता है। यहां आपको कब, क्या देखने और सुनने को मिल जाए कुछ कहा नहीं जा सकता? कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें देखते ही हंसी छूट जाती है। जबकि, कुछ को देखकर काफी हैरानी होती है। इतना ही नहीं कुछ लोग खुद ऐसी-ऐसी तरकीब निकालते  हैं, जिसे देखकर लोग दंग रह जाते हैं। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसे देखकर पहले तो आप दंग रह जाएंगे। लेकिन, जैसे ही आपको सच्चाई पता चलेगी हंसे बिना नहीं रह पाएंगे। 

दरअसल, चर्चा में रहने के लिए आज कल लोग ऐसा-ऐसा काम करते हैं जिनपर यकीन करना मुश्किल हो जाता है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो धमाल मचाते रहते हैं। अब जरा इस वीडियो को ही देख लीजिए एक 'महिला' सड़क किनारे खड़ी है। उसके हाथ में एक पोस्टर में है, लेकिन पोस्टर में जो बात लिखी है उसने लोगों को हैरान कर दिया। पोस्टर में लिखा है फ्री में गले लगाएं। जब लोगों ने पोस्टर को देखा तो दंग रह गए। इसी बीच एक शख्स गले लगाने के लिए 'महिला' के पास पहुंच जाता है। लेकिन, जैसे ही वो आगे बढ़ता उसके साथ जो होता है उसे देख हंसी छूट जाएगी। देखें वीडियो...

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
A post shared by Meemlogy (@meemlogy)

दिन बनाने वाला है वीडियो...

वीडियो देखकर यकीन आप भी सोच में पड़ गए होंगे और सोच रहे होंगे, 'ये क्या मजाक है'? बहरहाल, ये मामला लोगों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर वीडियो छाया हुआ है। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'meemlogy'नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि तकरीबन 50 हजार लोगों ने पसंद किए हैं। इतना ही नहीं यूजर्स वीडियो पर काफी मजेदार-मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं।

अगली खबर