Monkey Leopard Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) पर जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो (Video) शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो दिल दहलाने वाले होते हैं, जिन्हें देखकर लोगों के रोंगटे तक खड़े हो जाते हैं। इसी कड़ी में बंदर और तेंदुए का एक मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर चक्कर लगा रहा है, जिसे देखकर आपको हंसी भी आएगी और सोच पर मजबूर हो जाएंगे कि अगर जान पर शामत आए तो बड़े-बड़ों की हालत किस तरह खराब हो जाती है।
बंदर को अक्सर आपने उछल-कूद करते हुए देखा होगा। कई बार लोग बंदर की इस हरकत से परेशान तक हो जाते हैं। लेकिन, एक बंदर के लिए उछल-कूद करना वरदान साबित हुआ और विशालकाय तेंदुए को उसने 'वाट' लगा दी। वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक बंदर पेड़ पर मजे कर रहा है। तभी एक तेंदुआ बंदर का शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन, बंदर भी काफी शातिर निकला। बंदर ने उसकी बैंड बजाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बंदर ने पेड़ पर इतना छलांग लगाई कि बेचारे तेंदुए की हालत खराब हो गई। अंत में तेंदुए ने बंदर से हार मान ली। देखें वीडियो...
बंदर ने तेंदुए की बैंड बजा दी...
दोनों के बीच काफी देर तक 'चूहे बिल्ली का खेल' चला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। ट्विटर पर इस वीडियो को '@FredSchultz35' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। बंदर और लेपर्ड के इस मजेदार वीडियो को अब तक 23 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं, 15 सौ से ज्यादा लोग वीडियो को पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं चटकारे लेते हुए लोग इस वीडियो पर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

