Video: लड़की को पीठ पर बिठाकर नाला क्रॉस कर रहा था, फिर जो हुआ उसे देख उछल जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 31, 2021, 02:46 PM IST

Funny Video: वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक लड़का और लड़की साथ में जा रहे होते हैं। अचानक सामने एक नाला आ गया। लड़का तेजी में आगे बढ़ता है और छलांग लगाकर नाले को पार कर जाता है। लेकिन, लड़की पीछे छूट जाती है। लिहाजा, लड़का दोबारा वापस आता है और लड़की को अपनी पीठ पर बिठाता है और फिर नाले के ऊपर चलने लगता है।

Video: लड़की को पीठ पर बिठाकर नाला क्रॉस कर रहा था, फिर जो हुआ उसे देख उछल जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

Funny Viral Video: सोशल मीडिया (Social Media) की 'दुनिया' में अगर आप गोते लगा रहे हैं, तो आपको एक से एक मजेदार चीजें देखने को मिल जाएगी। कई बार तो ऐसे-ऐसे वीडियो देखने को मिल जाते हैं, जिसे देखकर लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाते हैं। वहीं, कुछ को देखकर हैरानी भी होती है। जबकि, कुछ लोग तो जानबूझकर ऐसा वीडियो बनाते हैं, जिससे लोगों के बीच उनकी चर्चा हो। इसी कड़ी में एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसे देकखर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी आएगी। क्योंकि, अटेंशन पाने के लिए एक लड़के ने जो किया और उसके साथ जो हुआ वो वाकई चौंकाने वाला है। हालांकि, लोगों को यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं एक लड़का और लड़की साथ में जा रहे होते हैं। अचानक सामने एक नाला आ गया। लड़का तेजी में आगे बढ़ता है और छलांग लगाकर नाले को पार कर जाता है। लेकिन, लड़की पीछे छूट जाती है। लिहाजा, लड़का दोबारा वापस आता है और लड़की को अपनी पीठ पर बिठाता है और फिर नाले के ऊपर चलने लगता है। लेकिन, वजन के कारण बैलेंस बिगड़ जाता है और दोनों धड़ाम से नीचे पानी में गिर पड़ते हैं। दोनों को देखकर ऐसा लगता है मजे के चक्कर में इनका 'पोपट' बन गया। देखें वीडियो...

मजेदार है वीडियो

वीडियो (Funny Video) देखकर आपको भी ठहाके लगाने का मन कर रहा होगा। जिसने भी इस वीडियो को देखा वो अपनी हंसी को नहीं रोक पा रहा है और जमकर इस पर चटकारे भी ले रहा है। इंस्टाग्राम पर इस मजेदार वीडियो को 'i_love.surfing' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि 22 हजार से ज्यादा लोगों ने इस पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए वीडियो पर यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!