Ajab Gajab News: आप सबने वैंपायर के नाम तो सुने ही होंगे। कभी कहानियों में, तो कभी फिल्मों में, लेकिन अगर आप से कहा जाए कि सच में वैंपायर होते हैं? हो सकता है आपको इस पर यकीन ना हो, जबकि कुछ लोगों के मन में इसे लेकर तरह-तरह के सवाल उठने लगे हों। लेकिन, पोलैंड में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सबको चौंका दिया है। इतना ही नहीं सच्चाई जानकर हो सकता है आपके पैरों तले की जमीन खिसक जाए। क्योंकि, दावा किया जा रहा है कि यहां एक महिला वैंपायर का कंकाल मिला है। जिसके गले के चारों तरफ दरांती लगाया गया था। तो आइए, जानते हैं क्या है पूरा मामला?
रिपोर्ट के अनुसार, पोलैंड में पुरातत्व विभाग की टीम 17वीं सदी की कब्र खोद रहे थे। खुदाई के दौरान टीम को एक ऐसी कब्र मिली, जिसे देखकर सबके पसीने छूट गए। क्योंकि, यह कब्र में एक महिला का कंकाल था। जिसके हर तरफ दरांती यानी हंसिया लगाया गया था। ऐसा कहा जा रहा है कि हंसिया लगाने का मकसद ये था कि अगर वो जिंदा हो जाती है तो हंसिया से उसका सिर अपने आप कटकर कब्र में ही रह जाए। टीम के प्रमुख निकोलस कॉपरनिकस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर डॉरिज पोलिंस्की का कहना है कि कंकाल के दांत वैंपायरों की तरह नुकीले थे। सिल्क की टोपी पहनती थी। क्योंकि, टोपी के रेशे कब्र से मिले हैं।
खोज से हैरान रह गए लोग
अब इस खोज ने लोगों को हैरान कर दिया है। कई लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि क्या सच में वैंपायर होते हैं। दरअसल, स्मिथसोनियन मैगजीन के अनुसार, 11वीं सदी पूर्वी यूरोप के लोग वैंपायरों से खौफ खाते थे। वो अपने मृतक रिश्तेदारों की कब्रों में वैंपायर विरोधी परंपराओं का पालन करते थे। उस समय कुछ लोगों का मानना था कि वैंपायर्स मरने के बाद भी वापस आकर खून पीने के लिए इंसानों को मारेंगे। इसलिए उनके गले के चारों तरफ दरांती लगा दी जाती थी। फिलहाल, इस मामले की छानबीन की जा रही है और यह मामला चर्चा का विषय बन गया है।

