Engineer's Day 2021: जानें, क्यों मनाया जाता है 'अभियंता दिवस'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2021, 06:25 PM IST

Engineer's Day 2021 Date: भारत में हर दिन खास होता है। लेकिन 15 सितंबर यानी इंजीनियर डे उन लोगों के लिए समर्पित है जिन लोगों ने तकनीक के जरिए विकास को और रफ्तार दी है।

Engineer's Day 2021: जानें, क्यों मनाया जाता है 'अभियंता दिवस'

 Engineer's Day 2021 Date: देश में हर वर्ष  15 सितंबर को अभियन्ता दिवस या इंजीनियर्स डे के रूप में मनाया जाता है। इस खास  दिन भारत के महान अभियन्ता एवं भारतरत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ था। एम विश्वेश्वरैया भारत के महान इंजिनियरों में से एक थे, इन्होंने भारत को और आधुनिक बनाने में योगदान दिया था। 

1968 को घोषित किया गया अभियंता दिवस
भारत सरकार ने  एम विश्वैश्वरैया के जन्म दिन को वर्ष में 1968 में अभियंता दिवस घोषित किया गया था। 15 सितंबर 1860 को विश्वेश्वरैया का जन्म मैसूर (कर्नाटक) के कोलार जिले में हुआ था।  डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया ने निर्देशन में देश में कई बांध बने जिसमें मैसूर में कृष्णराज सागर, पुणे का  खड़कवासला जलाशय बांध और ग्वालियर का  तिगरा बांध खास है। इसके अलावा हैदराबाद शहर की डिजाइन का श्रेय डॉ. विश्वेश्वरैया को है। उन्होंने एक बाढ़ सुरक्षा सिस्टम को विकसित किया था। समुद्र कटाव से विशाखापत्तनम बंदरगाह की सुरक्षा के लिए खास योजना बनाई थी।  


​एम विश्वेश्वरैया की याद में इंजीनियर डे
एम विश्वेश्वरैया को आधुनिक मैसूर स्टेट का जनक भी कहा जाता है। मैसूर सरकार के साथ मिलकर कई कारखानों और शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की, जिसमें मैसूर साबुन फैक्ट्री, मैसूर आयरन एंड स्टील फैक्ट्री, स्टेट बैंक ऑफ मैसूर, मैसूर चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स और विश्वेश्वरैया कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग प्रमुख रूप से शामिल हैं। 

दुनिया के दूसरे देश भी मनाते हैं अभियंता दिवस
अभियंता दिवस सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई अन्य देशों में भी यह दिवस मनाया जाता है। अर्जेंटीना में 16 जून, बांग्लादेश में सात मई को, इटली में 15 जून को, तुर्की में पांच दिसंबर को, ईरान में 24 फरवरी को, बेल्जियम में 20 मार्च को और रोमानिया में 14 सितंबर को मनाया जाता है। इसके पीछे मकसद यह है कि दुनियाभर के इंजीनियरों को प्रोत्साहन मिले और  देश-दुनिया को तकनीक की मदद से और आगे ले जाने में मदद दे सकें।



End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!