VIDEO: बीच सड़क गाड़ी को रोककर हाथी ने इस तरह की लूट, वीडियो देख लोग बोले- 'रोड टैक्स ऑफिसर'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 12:28 PM IST

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर हाथी का एक मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको हैरानी भी होगी और हंसी भी छूट जाएगी।

VIDEO: बीच सड़क गाड़ी को रोककर हाथी ने इस तरह की लूट, वीडियो देख लोग बोले- 'रोड टैक्स ऑफिसर'
Photo Credit: Twitter

Elephant Viral Video: सोशल मीडिया पर रोजाना जानवरों के भी काफी मजेदार-मजेदार वीडियो शेयर होते रहते हैं। इनमें कुछ वीडियो इतने क्यूट होते हैं, जिन्हें बार-बार देखने का मन करता है। जबकि, कुछ वीडियो काफी हैरान करने वाले होते हैं। वहीं, कुछ वीडियो पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में हाथी का एक मजेदार वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर आप हक्के-बक्के रह जाएंगे। क्योंकि, ये हाथी बीच सड़क एक गाड़ी को रोककर उससे सामान की लूट कर रहा है। 

आमतौर पर हाथी की गितनी शांत जानवरों में होती है। लेकिन, जब उसे गुस्सा आता है तो वह गजब का तांडव मचाता है। कई बार आपने उसे उत्पात मचाते हुए भी देखा होगा। लेकिन, इस वायरल वीडियो में हाथी का अलग ही अंदाज दिख रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं एक विशालकाय हाथी ने बीच सड़क गाड़ी को रोक दिया है और उससे सामान की लूट कर रहा है। हाथी बारी-बारी से सामान को चेक करता है और देखकर ऐसा लगता है जैसे वो किसी चीज को ढूंढने की कोशिश कर रहा है। देखें वीडियो...

हाथी का अलग अंदाज

वीडियो में हाथी का अंदाज देखकर आप भी सोच में पड़ गए होंगे। हो सकता है इससे पहले आपने हाथी का ऐसा अंदाज देखा भी नहीं हो। अब यह मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। ट्विटर पर इस वीडियो को इंडियन फॉरेस्ट ऑफिसर के अधिकारी रूपिन शर्मा ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'रोड टैक्स ऑफिसर'। इस वीडियो को अब तक 31 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। जबकि, 16 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। वहीं, मजे लेते हुए लोग वीडियो पर कमेंट कर रहे हैं। तो इस वीडियो पर आपकी क्या राय है कमेंट कर जरूर बताएं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!