Optical illusion: इन झाड़ियों के बीच छिपा है भेड़िया, बार-बार देखने पर भी नहीं आ रहा नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 13, 2022, 11:22 AM IST

Optical illusion Test: सोशल मीडिया पर एक ऑप्टिकल इल्जूजन की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो गए।

Optical illusion: इन झाड़ियों के बीच छिपा है भेड़िया, बार-बार देखने पर भी नहीं आ रहा नजर

Optical illusion viral Photo: सोशल मीडिया (Social Media) पर अक्सर कई तरह की तस्वीरें वायरल होती रहती हैं। इनमें कुछ तस्वीरें हंसाने वाली होती हैं, जबकि कुछ को देखकर हैरानी होती है। वहीं, कुछ तस्वीरों पर तो यकीन करना मुश्किल हो जाता है। जबकि, कुछ तस्वीरें कन्फ्यूज करने वाली होती हैं, जिनकी सच्चाई आसानी से लोगों को समझ में नहीं आती है। ये तस्वीरें ऑप्टिकल इल्यूजन वाली होती हैं। इन दिनों इन तस्वीरों की धूम है और यूजर्स इन पर जमकर मजे भी ले रहे हैं। 

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीरों काफी वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में लोगों को अलग-अलग तरह के चैलेंज दिए जाते हैं। इसी कड़ी में एक और ऑप्टिकल इल्यूजन वाली तस्वीर शेयर हुई है, जिसमें लोगों को भेड़िए को ढूंढने का चैलेंज दिया गया है। ज्यादातर लोग भेड़िए को ढूंढने में फेल हो गए। तस्वीर में आप देख सकते हैं एक झाड़ी है और उसके बीच चुपचाप एक भेड़िया छिपा है। जो आसानी से लोगों को नजर नहीं आ रहा है, तो आप भी नजर को दौड़ाएं और भेड़िए को ढूंढकर बताएं...

Can You Spot Wolf in Optical illusion Viral Photo

दिमाग और नजर दौड़ाएं और भेड़िए को ढूंढकर बताएं...

तो क्या आपको भेड़िया नजर आया है। हो सकता है कुछ लोगों को भेड़िया दिख गया हो, जबकि कुछ लोग अब भी माथापच्ची कर रहे होंगे। इस तस्वीर में भेड़िए को ढूंढने के लिए 20 सेकेंड का समय दिया गया है। अगर अब नहीं दिखा है तो दूसरी तस्वीर को थोड़ा जूम कीजिए बांई तरफ थोड़ा गौर से देखिए आपको भेड़िया दिख जाएगा। इन तस्वीरों को अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेजें और उन्हें भी भेड़िए को ढूंढने का चैलेंज दें...  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!