VIDEO: जिंदा सांप को कच्चा चबाना चाहता था बाज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा देखकर दंग रह जाएंगे आप

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 2, 2022, 02:40 PM IST

Shocking Video: सोशल मीडिया पर एक दिल दहलाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक बाज सांप का शिकार करना चाहता था। लेकिन, सांप ने पूरी बाजी ही पलट दी।

VIDEO: जिंदा सांप को कच्चा चबाना चाहता था बाज, लेकिन हुआ कुछ ऐसा देखकर दंग रह जाएंगे आप
Photo Credit: Instagram

Eagle And Snake Video: अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि 'बाज सी नजर' मतलब ये हुआ कि बाज ऊंचे आकाश से भी अपने शिकार को देख लेता है। इतना नहीं जमीन हो या फिर आसमान जिस रफ्तार से वो उड़ता है उसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों बाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो जिंदा सांप को चबाना चाहता है। लेकिन, परिणाम जो होता है उसे देखकर आप जरूर दंग रह जाएंगे। 

वायरल वीडियो (Viral Video) में आप देख सकते हैं किस तरह बाज जिंदा सांप को अपने पंजे में दबाए हुए है। बाज हर हाल में सांप का शिकार करना चाहता है। लिहाजा, वो अपनी नुकीले चोंच से वो बार-बार सांप पर हमला करने की कोशिश करता है। लेकिन, सांप भी हार मानने के लिए तैयार नहीं है। हालांकि, जिस तरह से बाज सांप को पैर से दबाए हुए है उससे सांप निकल नहीं पा रहा है। लेकिन, बाज को करारा जबाव दे रहा है। सांप भी फन फैलाकर उस पर हमला करता है। जिससे बाज की हालत टाइट हो जाती है। परिणाम ये होता है कि बाज को कामयाबी नहीं मिल पाती है और वो सांप के विकराल रूप को देखकर डर जाता है। देखें वीडियो...

दिल दहलाने वाला मंजर

वीडियो देखकर आप भी जरूर एक पल के सहम गए होंगे। लेकिन, जो नजारा कैमरे में कैद हुआ उसे देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को 'nature_okay' नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस खतरनाक वीडियो को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं। वहीं, 35 सौ से ज्यादा लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। कुछ लोग जहां वीडियो को देखकर शॉक्ड हैं। वहीं, वाइल्ड लाइफ लवर इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!