[Viral Video]'चाट; की ऐसी दीवानगी, शादी के जोड़े में दुल्हन टूट पड़ी 'गोलगप्पों' पर 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 20, 2021, 07:39 PM IST

Bride Eating Golgappa: शादी के जोड़े में गोलगप्पे खाती एक दुल्हन का वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वो मजे से गोलगप्पे का मजा लेती दिख रही है।

[Viral Video]'चाट; की ऐसी दीवानगी, शादी के जोड़े में दुल्हन टूट पड़ी 'गोलगप्पों' पर 

Dulhan ko golgappas Pasand hai चाट और गोलगप्पे को लेकर भारतीयों की दीवानगी किसी से छिपी नहीं है, सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का गोलगप्पे खाता हुआ एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो मजे से शादी के जोड़े में गोल गप्पे खाती दिख रही है और ऐसा करते हुए वो अपनी ही दुनिया में खोई दिख रही है।

शादी में लोगों के आकर्षण का केन्द्र दूल्हा और दुल्हन ही होते हैं खासतौर पर दुलहन को लोग देखते हैं और आमतौर पर वो इस मौके पर खासी सकुचाई और शर्माई सी दिखती है लेकिन यहां तो वो मजे से गोलगप्पे खा रही है शायद वो उसे बेहद पसंद हैं।

इस वीडियो को सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया जा रहा है और यूजर्स इसको देखकर मजेदार कमेंट भी कर रहे हैं साथ में चटकारे भी लेते दिख रहे हैं।

वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन स्टेज पर बैठी हुई है और वो सज-धज कर तैयार है और एक शख्स उसे अपने हाथों से गोलगप्पे खिला रहा है लेकिन लोगों के जेहन में ये सवाल आ रहा होगा  कि दूल्हे राजा उस वक्त कहां थे तो बताया जा रहा है कि वो इस वक्त पूजा में व्यस्त था जिससे दुल्हन को गोलगप्पे का मजा लेने का मौका मिला तो उसने वो चूका नहीं, लोग इस वीडियो को बहुत पसंद कर रहे हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!