Viral Video: बत्तख का शिकार करने के लिए पानी में घुस गया बाघ, वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम?

Tiger Duck Viral Video: एक बाघ बत्तख का शिकार करने के लिए पानी के अंदर घुस गया। लेकिन, बत्तख ने उसे ऐसा चकमा दिया जिसे देखकर लोग बत्तख की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

Duck Tiger video Tiger Attack on Duck Then What happened watch viral video in hindi
बत्तख तो काफी समझदार निकला...  |  तस्वीर साभार: Twitter
मुख्य बातें
  • बत्तख का शिकार करने के लिए पानी में पहुंच गया बाघ
  • बत्तख ने दिया ऐसा जबरदस्त चकमा
  • सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Tiger Duck Viral Video: ये तो हम सब जानते हैं जंगल और पानी की 'दुनिया' भी काफी अलग है। यहां इंसान नहीं बल्कि जानवरों का 'राज' चलता है। हालांकि, सबक अपना-अपना इलाका तय है। इसके बावजूद कई ऐसे जानवर हैं, जो अपने आपको 'सर्वशक्तिशाली' समझते हैं। शिकार के लिए कहीं भी धमक जाते हैं। कई बार उन्हें कामयाबी मिलती है, तो कई बार हाथ मलते रहते जाते हैं। यही सोचकर एक खतरनाक बाघ शिकार के लिए पानी के अंदर घुस गया, लेकिन एक बत्तख ने उसे ऐसे चकमा दिया जिसे शायद ही वो कभी भूल पाए। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक बाघ बत्तख का शिकार करना चाहता था। लेकिन, उसे क्या मालूम था कि उल्टा बत्तख ही 'पानी' पिला देगा। वीडियो में आप देख सकते हैं किस तरह बत्तख का शिकार करने के लिए बाघ पानी के अंदर घुस गया। शरीर का आधा से ज्यादा हिस्सा बाघ का पानी में डूबा हुआ है। जबकि, सामने एक बत्तख मस्ती कर रहा था। लेकिन, जैसे ही बाघ बत्तख की ओर बढ़ता है वह पानी के अंदर 'गायब' हो जाता है। कुछ पल बाद बत्तख दूसरी तरफ पहुंच जाता है। बाघ जब तक उधर जाने की कोशिश करता है, बत्तख फिर चकमा दे देता है। आलम ये है कि लोगों को बत्तक की चतुराई पसंद आ रही है। देखें वीडियो...

समझदार बत्तख...

बत्तख ने जिस तरह से बाघ को चकमा दिया, उसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। ट्विटर पर इस मजेदार वीडियो को '@buitengebieden' नाम के अकाउंट से पसंद किया गया है। अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक इस वीडियो को तकरीबन एक लाख 15 हजार लोग देख चुके हैं। वहीं, करीब 10 हजार लोगों ने वीडियो को पसंद किए हैं। जबकि, काफी संख्या में लोगों ने इस मजेदार वीडियो पर रिएक्शन भी दिए हैं। कुछ लोग बाघ को कोस रहे हैं, तो कुछ लोग बत्तक की समझदारी की तारीफ कर रहे हैं।   

अगली खबर